Sunday 19th of April 2026

ब्रेकिंग

लगभग रकम 20 हजार 350 रूपये, वन प्लस कम्पनी का मोबाइल, सट्टा पट्टी जप्त

भगवान परशुराम: धर्म संतुलन की ज्वाला और युग चेतना का शाश्वत स्वर

संत समाज एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

भ्रमण के दौरान एसडीओपी ऑफिस एवं थाना तेन्दूखेड़ा का किया गया निरीक्षण

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में टाइप 1 डायबिटीज़ से प्रभावित लोगों के लिए साप्ताहिक क्लिनिक

03 नकबजनी, 02 वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार , : सोने चांदी के जेवर एवं 1 एक्सिस, 1 ईरिक्शा कीमती 8 लाख रुपये के जप्त

Aditi News Team

Sun, Feb 8, 2026

जबलपुर गोहलपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

03 नकबजनी, 02 वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार , सोने चांदी के जेवर एवं 1 एक्सिस, 1 ईरिक्शा कीमती 8 लाख रुपये के जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नकबजनी, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ तथा उनके गुजर बसर की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया और घटित हुई चोरी एवं नकबजनी मे आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मसरूका की बरमदगी हेतु आदेशित किया गया है ।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पाण्डे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 नकबजनी एवं 2 चोरी का खुलासा कर सोने चांदी के जेवर एवं 1 एक्सिस, 1 ईरिक्शा कीमती 8 लाख रुपये के जप्त किये गये है।

*घटना क्रमांक 1* - थाना गोहलपुर में दिनांक 6/2/26 की रात्रि परवेज आलम उम्र 36 वर्ष निवासी सिरसा तले ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ड्रम बनाने का काम करता है दिनाक 05/02/26 को दिन मे 02.00 बजे करीब वह और पत्नी पूरे परिवार के साथ नानी के यहा श्याम सिहं का घडा गए थे। पापा 04.30 बजेघर आए तो देखे कि घर का ताला टूटा है। जानकारी मिलने पर घर वापस आया देखा अलमारी मे रखी सोने के झुमकी 01 जोडी, अंगूठी 01 नग, लौग 01 नग, पत्ती लाकेट 01 नग एवं चांदी के पाय जेब 01 जोडी, पायल 01 जोडी, बिछिया एक जोडी, बच्चे की पायल एक जोडी, मेहदी पंजा एक जोडी, चोटी वाल की 01 नग गायब थे। कोई अज्ञात चोर सूने मकान कास ताला तोडकर जेवर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना के मुखबिर की सूचना पर अमन नगर मे दबिश देते हुये आरोपी मोहम्मद अहफाज पिता महबूब अहमद उम्र 30 साल नि. मदीना मस्जिद के पीछे बड़ा मैदान सिरसा तले थाना गोहलपुर को पकड़ा गया जिससे सघन पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया एवं चुराया हुआ सामान अपने पास रखे थेले में रखा होना बताया आरोपी मोह. अहफाज के कब्जे से चुराये हुये सोने की एक जोड़ी झुमकी, 1 नग अंगूठी, 1 लोंग, 1 सोने की पत्ती लॉकेट, चांदी की 1 जोड़ी पायजेव, 1 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी बिछिया, 1 जोड़ी बच्चे की चांदी की पायल, 1 जोड़ी मेंहदी पंजा, 1 चांदी की बाल चोटी कुल कीमती लगभग 5 लाख रूपये के जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार माननीय न्यायायल के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

*घटना क्रमांक 2-* थाना गोहलपुर में दिनांक 3-2-26 को सागर केवट उम्र 26 वर्ष निवासी गंगामैया बड़ा पत्थर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 30-1-26 को कचनार सिटी से काम करके घर जा रहा था रूद्राक्ष बार के सामने अपनी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 4728 खड़ी करके अपने परिचितों के साथ अंदर चला गया था बाहर देखा उसकी एक्सिस कीमती लगभग 70 हजार रूपये की नहीं थी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अप. क्रमांक 78/26 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर जांच में लिया गया।

दौरान तलाश पतासाजी के आनंद नगर बस स्टाफ के पीछे दबिश देते हुये आरोपी मनु सिंह पिता स्व. रामचरण सिंह उम्र 55 साल नि. ग्राम मुर्रई थाना कटंगी वर्तमान पता मझोली को एक्सिस सहित पकड़ा गया, पूछताछ करने पर रूद्राक्ष बार के पास से एक्सिस चोरी करना स्वीकार किया आरोपी मनु के कब्जे से एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 4728 जप्त कर कर आरोपी को गिरफ्तार मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

*घटना क्रमांक 3* - थाना गोहलपुर में दिनांक 28-1-26 को शेख तौसीब उम्र 40 वर्ष निवासी अमखेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अपने ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड के 0210 कोे शासकीय अस्पताल मनमोहन नगर के सामाने खड़ी कर इलाज कराने चला गया था वापस आकर देखा उसका ई रिक्शा कीमती लगभग 90 हजार रूपये का नहीं था। रिपोर्ट पर अप. क्र. 66/26 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना मुखबिर की सूचना पर लेमा गार्डन से आरोपी आरिफ़ अली पिता अकबर आली उम्र 35 वर्ष निवासी आयसा नगर मस्जिद के पास थाना आधारताल एवं सुल्तान खान पिता रिजबान खान उम्र 21 वर्ष निवासी अक्सा मस्जिद रोड थाना हनुमानताल को ई रिक्शा सहित पकड़ा गया दोनों ने ई रिक्शा चोरी करना स्वीकार किया आरोपियों के कब्जे से ई रिक्शा जप्त किया गया।

*घटना क्रमांक 4* . थाना गोहलपुर में दिनॉक 13-9-25 को अलका जगवानी निवासी राजुल ड्रीम सिटी ने सूने मकान का ताला तोडकर जेवर चोरी होने की रिपोर्ट की थी जिस पर अप क्र 623/25 धारा 331(4),305 बीएनएसस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

*घटना क्रमांक 5* . थाना गोहलपुर में दिनॉक 26-11-25 को सतीश सिंह निवासी अमखेरा ने सूने मकान का ताला तोडकर सोने की चेन, टाप्स, लौंग तथा चांदी की बिछिया पायल एवं नगदी रूपये चोरी जाने की रिपोर्ट की थी जिस पर अप क्र 771/25 धारा 331(4),305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

दौरान विवेचना के तलाश पतासजी करते हुये थाना टांडा जिला धार में दबिश देते हुये आरोपी कालू अलावा पिता मिट्ठू अलावा उम्र 37 साल नि. पिपरानी थाना टांडा जिला धार एवं संतोष अनारे उर्फ भाया पिता सोभया अनारे उम्र 35 साल नि. तरसिंगा थाना टांडा जिला धार को थाना गोहलपुर के अप क्र 623/25 धारा 331(4),305 बीएनएसस तथा अप क्र 771/25 धारा 331(4),305 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि संतोष अनारे थाना बरगी के अप. क्र 85/24 में पूर्व से फरार था जिसकी थाना बरगी के अपराध में भी गिरफ्तारी की गयी है।

*उल्लेखनीय भूमिका -* नकबजनी एवं वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुये आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पाण्डे, उप निरीक्षक अंबुज पांडे, सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम राय , प्रधान आरक्षक जितेंद्र यादव , जितेंद्र तिवारी, आरक्षक आलोक यादव, गोपाल राय, अभिरंजन, जयकिशोर सिंह, समरेन्द्र सिंह, दिनेश दुबे, लालजी, संजय तथा जिला धार के थाना प्रभारी टांडा श्री संजय रावत , उप निरीक्षक भूपेन्द्र खरतिया, तथा थाना टांडा की पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें