Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

बचाव कार्य का लिया जायजा. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता.

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

सिहोर के ग्राम नंदगाँव में हुई नकबजनी का पुलिस ने किया खुलासा : 65 लाख के सोने- चाँदी के आभूषण किये जप्त, आरोपीगणो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Aditi News Team

Tue, Mar 24, 2026

सिहोर जिले के थाना भैरूंदा के अंतर्गत ग्राम नंदगाँव में हुई नकबजनी का किया खुलासा, 65 लाख के सोने- चाँदी के आभूषण किये जप्त, आरोपीगणो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 घटनाक्रम-: थाना भैरूंदा में दिनांक 17/02/2026 को फरियादी देवी सिंह भाटी पिता अर्जून सिंह भाटी उम्र 47 वर्ष निवासी नंदगाँव थाना भैरूंदा जिला सीहोर ने रिपोर्ट किया की वह 17/02/2026 को सुबह 10.30 बजे गये थे घर पर ताला लगाकर गये थे। जब फरियादी शाम को वापस घर आये तो देखा की घर के अंदर के कमरे का ताला टूटा मिला जिसमें रखी गोदरेज का लाँक टूटा हुआ था जिसमें रखा सोने चाँदी के आभूषण नही थे। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 331 (3) , 305 (a) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया गया।                           

पुलिस कार्यवाही-: 

                             अपराध पंजीयन के पश्चात घटना की गंभीरता को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई । एफएसएल टीम व डाँग स्क्वाड व्दारा घटना स्थल पहुंच कर मुआयना किया गया | गठित टीम व्दारा भैरूंदा क्षैत्र में घटनास्थल व आसपास के सभी स्थानो के सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया, तकनीकी साक्ष्य जुटाऐ गये, मुखबिरो व ग्रामवासियों से जानकारियां एकत्रित की गई। 

पुलिस टीम के अथक प्रयास से घटना के आठ दिवस बाद ही दिनांक 25/02/2026 को आरोपी एमरसपाल पारदी , मधु पारदी, चन्दा पारदी व बाल अपचारी उम्र 15 वर्ष निवासीगण इछावर एवं चन्दा पारदी निवासी ग्राम जूनापानी इछावर को अभिरक्षा में लेकर धारा 23 (2) भारतीय साक्ष्य अधिनियम के मेमोरेण्डम लिया गया जिसमें आरोपीगणो व्दारा प्रकरण में चोरी किया मशरूका सोने चाँदी के आभूषण अपने खेत में गढ्डा खोदकर छुपाना बताया । तत्पश्चात टीम व्दारा आरोपीगणो की निशादेही पर खेत में गढ्डा खोदकर चोरी गया सामान जप्त किया गया एवं आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा । 

प्रकरण में उक्त आरोपियो व्दारा चोरी गया मशरूका पूरा न होना व शेष मशरूका अन्य आरोपियो के पास होने से अन्य फरार आरोपियो की तलाश की गई। जिनका चोरी की घटना उपरान्त पंजाब जाने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। तत्पश्चात टीम गठित कर आरोपियो की तलाश हेतु पंजाब भेजा गया। जो अन्य आरोपियो राजेन्द्र पारदी , करन पारदी , दिव्या पारदी , हलिका पारदी को दिनांक 17/03/2026 को पकङने में सफलता प्राप्त हुई एवं उनसे शेष मशरूका जप्त किया गया व गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 

 वारदात का तरीका –  

प्रकरण में गिरफ्तार सभी आरोपीगण पारदी है एवं घुमक्कङ होकर जगह जगह डेरा डालकर रहते है व कचरा बीनते है। कचरा बीनते हुऐ बंद घर जिनमें ताले लगे हुऐ है कि रैकी करते है एवं योजना बनाकर टोली के पुरूष घर से दूर खङे होकर निगरानी करते है एवं महिलाये घर में जाकर ताला तोङकर चोरी करती है ताकि किसी को शंका न हो एवं तत्काल चोरी करके कचरा बीनते हुऐ दूसरी जगह चले जाते है।  

आरोपीगण

1. एमरसपाल पारदी पिता रामप्रसाद पारदी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम जूनापानी हाल निवासी वार्ड नं. 12 इछावर थाना इछावर जिला सीहोर 

2. मधु पारदी पति एमरूसपाल पारदी उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम जूनापानी हाल निवासी वार्ड नं. 12 क़स्बा इछावर थाना इछावर जिला सीहोर

3. राजेन्द्र पारदी पिता मोती सिंह पारदी उम्र 25 वर्ष निवासी जूनापानी थाना इछावर जिला सीहोर 

4. हलिका पारदी पति राजेन्द्र पारदी उम्र 22 वर्ष निवासी जूनापानी थाना इछावर जिला सीहोर

5. करन पारदी पिता तेरू सिंह पारदी उम्र 21वर्ष निवासी ढाबला माता थाना इछावर जिला सीहोर हाल निवासी जूनापानी थाना इछावर जिला सीहोर 

6. दिव्या पारदी पति राजेन्द्र पारदी उम्र 22 वर्ष निवासी ढाबला माता थाना इछावर जिला सीहोर हाल निवासी जूनापानी थाना इछावर जिला सीहोर 

7. चन्दा पारदी पति मोतीसिंह पारदी उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम जूनापानी थाना इछावर सीहोर

8. बाल अपचारी उम्र 15 वर्ष 

 नोट - प्रकरण में अभी अन्य 02 बाल अपचारी फरार है जिनकी तलाश जारी है।  

जप्त किया गया मशरूका का विवरण -:

चोरी गए जेवर एवं घटना में प्रयुक्त जप्त तीन मोटर साईकिल क्रमांक MP 37 ZG 2013, MP37 MV 2638, MP37 ME 8834 कुल मशरूका कीमती करीबन 65 लाख रूपये।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें