Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

गाडरवारा में त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच ने मनाया होली मिलन समारोह : त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच गाडरवारा की प्रभारी श्रीमती अनीता मिश्रा जी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह सम्पन्न

Aditi News Team

Mon, Mar 2, 2026

त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच ने मनाया होली मिलन समारोह

गाडरवारा। गत दिवस त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच गाडरवारा की प्रभारी श्रीमती अनीता मिश्रा जी के नेतृत्व में होली मिलन का भव्य कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने राधा-कृष्ण के रूप में सुसज्जित होकर अपनी मनमोहक प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय और रंगमय बना दिया।कार्यक्रम में अनेक मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए। फूलों की होली और रंगों की होली खेलते हुए सभी महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस दौरान चारों ओर रंग-गुलाल, हंसी-ठिठोली और उल्लास का माहौल रहा। प्रत्येक महिला अपने रंग में रंगी हुई नजर आई और सबने मिलकर प्रेम, सौहार्द और एकता का सुंदर संदेश दिया। यह होली मिलन कार्यक्रम आपसी सहयोग, समर्पण और नेतृत्व का सुंदर उदाहरण रहा। कार्यक्रम में श्रीमती वसंती पालीवाल,श्रीमती रचना तिवारी, श्रीमती सुषमा राजोरिया श्रीमती दीप्ति दुबे , श्रीमती पूजा तिवारी , प्रियंका चांदनी दीक्षित, श्रीमती संगीता लामानिया , श्रीमती निशा राय , श्रीमती संगीता तिवारी,श्रीमती सुखदेवी तिवारी,श्रीमती रीना लामानिया,श्रीमती सुनीता कौरव, श्रीमती भारती उपाध्याय श्रीमती अंजना मिरोथिया, श्रीमती भारती तिवारी, श्रीमती मीना रघुवंशी,श्रीमती मालती राजपूत, श्रीमती आभा शर्मा, श्रीमती शिवकुमारी विश्वकर्मा, श्रीमती दीपाली तिवारी श्रीमती नीतू रघुवंशी,श्रीमती दीप्ति पटनाकर,रेखा रघुवंशी एवं श्रीमती आरती नामदेव सहित अनेक महिलाएँ उपस्थित रहीं।सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और प्रेम, एकता एवं उल्लास के साथ होली का आनंद लिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच गाडरवारा

जरूरी खबरें