गाडरवारा"माई की महापंचायत" का हुआ आयोजन : माई की महापंचायत के आयोजन में शहर की समस्त दुर्गा उत्सव समिति के सैकड़ों पदाधिकारी सदस्य एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए
Aditi News Team
Wed, Sep 10, 2025
गाडरवारा"माई की महापंचायत" का हुआ आयोजन
गाडरवारा। नवरात्रि का पावन पर्व कुछ दिनों में आने वाला है।दुर्गा उत्सव समिति को होने वाली छोटी मोटी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन द्वारा हर वर्ष होने वाली शांति समिति की बैठक में रखी जाती है लेकिन कुछ वर्षों से देख जा रहा है कि वह बैठक सिर्फ औपचारिकता में सिमट जाती है। और दुर्गा उत्सव समिति की परेशानी जहां के तहां बनी रहती है इन्हीं सभी बातों को ध्यान में रखते हुए "माई की महापंचायत" नामक एक मंच बनाया गया। जिसके माध्यम से भगवती के स्थापना से लेकर भव्य विसर्जन शोभायात्रा तक के विभिन्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा परिचर्चा के साथ एक मंच पर एक मत में अपना प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को सौंपेगी।
इसी क्रम में गतदिवस शहर की समस्त दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गणों की उपस्थिति में स्थानीय शक्तिधाम दरबार में "माई की महापंचायत" मां सिंहवाहिनी की अध्यक्षता में लगाई गई। समस्त दुर्गा उत्सव समिति मां जगतजननी के इस पावन पर्व को अपनी स्वतंत्र के साथ पूर्ण मान मर्यादा में मनाए इसका एक मात्र यह उद्देश्य है। इसी क्रम में माई की महापंचायत का आयोजन शहर की समस्त दुर्गा उत्सव समिति के सैकड़ों पदाधिकारी सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में परिचर्चा हुई। जिसमें समस्त दुर्गा उत्सव समिति माई का विसर्जन दिव्य भाव के अनुरूप साउंड के साथ करेगी। और सकरी सड़कों पर साउंड का वैल्यूल कम रखा जाए ताकि किसी को परेशानी न हो। नवरात्रि के पर्व से लेकर दशहरा तक शहर के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले मांस, मटन और अंडे की दुकान बंद रखी जाएगी। पंडालों से ली जाने वाली विद्युत TC की राशि में विद्युत विभाग द्वारा विशेष छूट दी जाए। साथ ही विसर्जन वाले रास्तों की विद्युत लाइन ऊंची करने एवं कई डीपी के पास खुली वायरिंग पर कार्य किया जाए। एवं शासन प्रशासन द्वारा दुर्गा पंडालों की साफ सफाई, लाइट से लेकर बेरीकेटिंग सुरक्षा की व्यवस्थित व्यवस्था की जाए। इन प्रमुख समस्याओं पर प्रस्ताव रखा गया। साथ कई समिति की समस्याओं पर विचार हेतु आगामी समय पर छोड़ा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर की समस्त दुर्गा उत्सव समिति के सैकड़ों पदाधिकारी सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही।
Tags :
माई की महापंचायत
गाडरवारा
नवरात्रि पर दुर्गा समितियों की बैठक