Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

नवोदय विद्यालय बोहानी में भारतीय ज्ञान प्रणाली व्याख्यान के अंतर्गत : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में भारतीय ज्ञान प्रणाली व्याख्यान संपन्न

Aditi News Team

Tue, Mar 10, 2026

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में भारतीय ज्ञान प्रणाली व्याख्यान संपन्न

बोहानी।आज दिनांक 10 मार्च 2024 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी के बहुउद्देशीय सभागार में भारतीय ज्ञान प्रणाली व्याख्यान,अंतर्गत क्षेत्र के प्रख्यात भागवताचार्य पंडित बालमुकुंद आचार्य जी महाराज के श्रीमुख से भारतीय ज्ञान प्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला गया । आपने वेदों को विश्व के समस्त ज्ञान का सार बताया । वेदों की उत्पत्ति उनके महत्व तथा वेदों में वर्णित विभिन्न विषयों की सविस्तार व्याख्या की । आपने बताया कि हम वेदों के माध्यम से मंत्र शक्ति के द्वारा ईश्वर प्राप्ति कर सकते हैं ।मन की गति जल के समान अधोगति है इसे यंत्र शक्ति द्वारा उर्ध्व गति प्रदान कर हम ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं । वेद एवं पुराण का वास्तविक ज्ञान ही विज्ञान है । आपने बताया कि पुष्पक विमान मन की गति से चलता था । हम अपनी भारतीय ज्ञान परंपरा को समग्रता से समझें । ईश्वर सत्संग एवं यज्ञ कर्मों से प्रसन्न होते हैं । ज्योतिष शास्त्र को आपने ईश्वर के नेत्रों के समान सिद्ध किया । आपने बताया कि संपूर्ण ब्रह्मांड नवग्रह द्वारा संचालित है । आपने रोचक प्रसंग के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया ।छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए अपने उन्हें अपने गुरुजनों , माता-पिता , आचार्य ,छोटों , बड़ों एवं प्रकृति का सम्मान करने तथा सबको साथ लेकर चलने की बात कही ।अंत में छात्र जीवन का एकमात्र लक्ष्य विद्या अध्ययन बताया ।विद्यालय के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार तिवारी जी ने आचार्य श्री का पुष्प गुच्छ एवं शाल श्रीफल से सम्मान किया । इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सभागार में उपस्थित रहे ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नवोदय विद्यालय बोहानी प्राचार्य डॉ अरुण कुमार तिवारी

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी

जरूरी खबरें