Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए निकाला फ्लैग मार्च : त्योहार को शांति पूर्वक सौहर्द से सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाला संयुक्त फ्लैग मार्च

Aditi News Team

Mon, Mar 2, 2026

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु गाडरवारा में प्रशासन का संयुक्त फ्लैग मार्च

चैक पोस्ट एवं पेट्रोलिंग पार्टियाँ रहेंगी तैनात

सी.सी.टी.व्ही. कैमरों की निगरानी में होंगे त्यौहार

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा रंगपंचमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुये त्योहार को शांति पूर्वक सौहर्द के वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला जाकर विशेष सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के तहत संवेदनशील क्षेत्र,बस स्टेण्ड,रेल्वे स्टेशन,होटल ढाबा आदि अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सर्चिंग की जा रही है । साथ ही पुलिस द्वारा जगह-जगह चैक पोस्ट लगाकर बाहर से आने जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग की जा रही है। जिसका उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है।

इसी तारतम्य में दिनांक 02/03/2026 की शाम गाडरवारा नगर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गाडरवारा श्रीमति कलावती ब्यारे,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा ललित सिंह डागुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी गाडरवारा अशोक सिंह चौहान एवं राजस्व तथा थाना गाडरवारा के संयुक्त स्टाफ द्वारा फ्लैग मार्च किया गया है ।

*नरसिंहपुर पुलिस की अपील अफवाहों पर ध्यान न दे, किसी भी प्रकार से शांति भंग करने का प्रयास करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें :-* पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के द्वारा जिलावासियों को रंगपंचमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपील की जाती है कि अपनी परंपराओं का पालन करते हुए आपसी भाईचारे एवं सामंजस्य के साथ त्योहार को मनाएँ । त्यौहारों को मनाते समय इस बात को अवश्य ध्यान में रखें कि किसी अन्य को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो । त्यौहार को मनाते समय सतर्कता एवं सावधानी अवश्य बरतें साथ ही अफवाहों पर ध्यान ना दे किसी प्रकार कर अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को देवें । ताकि उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

गाडरवारा एसडीएम कलावती व्यारे

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक सिंह चौहान

जरूरी खबरें