Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

इटारसी जबलपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में करता था आरोपी चोरी : गाडरवारा जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेनों में चोरी की वारदात करने वाले आरोपी को पकड़ा

Aditi News Team

Mon, Mar 2, 2026

गाडरवारा जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेनों में चोरी की वारदात करने वाले आरोपी को पकड़ा

गाडरवारा जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त मीटिंग के उपरांत जीआरपी के उप पुलिस महानिरीक्षक रेल सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर श्रीमती भावना मरावी,उप पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर सुश्री अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन में संयुक्त कार्रवाई के अंतर्गत गठित टीम द्वारा ट्रेनों में घटित चोरी की वारदातों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना के अपराध क्रमांक 53/26 धारा 305(सी) बी.एन.एस के प्रकरण की विवेचना के दौरान टीम द्वारा पिपरिया,सेमरी हरचंद शहर क्षेत्र से इटारसी जबलपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन मैं चोरी करने वाले आरोपी को सजगता एवं सक्रियता का परिचय देते हुए एक नव युवक को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी गजेंद्र उर्फ गगन मेहगिंया पिता जयप्रकाश मेहगिंया उम्र 19 साल निवासी ग्राम जमुनिया सेमरी हरचंद थाना सोहागपुर जिला नर्मदापुरम ने ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से मामले का चोरी गया मशरूका मोबाइल इंफिनिक्स कंपनी का 18728/- का एवं नकदी ₹200 तथा आरोपी के कब्जे से अन्य चोरी के 6 मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के कीमती ₹127458/- के भी धारा 35(1-5) BNSS/ 303(2) BNS के अंतर्गत विधिवत जप्त किए गए, कुल बरामदगी ₹146386/- रुपये है।

उल्लेखनीय कार्य में जीआरपी थाना गाड़रवारा के प्रभारी एलपी झारिया,सउनि सुशील सिंह ठाकुर आरक्षक 266 रवि पुरोहित सायबर सेल प्र.आर.199 सागर उपाध्याय एवं आरपीएफ पिपरिया के उपनिरीक्षक एन पी शुक्ला एवं प्रधान आरक्षक वृंदावन यादव के द्वारा मशरूका बरामद कर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई।

आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने हेतु नोटिस तामील कराई गई है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर श्रीमती भावना मरावी

उप पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर सुश्री अंकिता सुल्या

जीआरपी थाना गाड़रवारा के प्रभारी एलपी झारिया

जीआरपी के उप पुलिस महानिरीक्षक रेल सुश्री सिमाला प्रसाद

जरूरी खबरें