Tuesday 31st of March 2026

ब्रेकिंग

सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी। • असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग

हनुमान जन्मोत्सव पर श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर,दिव्यधाम पलोहा बड़ा में होंगे विभिन्न आयोजन

भारतीय युवा दल गाडरवारा के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य एवं विशाल शोभायात्रा

सिहोरा।हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव की विशाल वाहन रैली 02 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को सुबह

विगत दिवस अज्ञात कारणों से आग लगने से पनागर, आडेगांव, सहावन तहसील गाडरवारा के किसानों की लगभग 100 एकड़ गेहूं जल गई

आगजनी के तत्काल मुआवजे की मांग को लेकर किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन : विगत दिवस अज्ञात कारणों से आग लगने से पनागर, आडेगांव, सहावन तहसील गाडरवारा के किसानों की लगभग 100 एकड़ गेहूं जल गई

Aditi News Team

Tue, Mar 31, 2026

आगजनी के तत्काल मुआवजे की मांग को लेकर किसान सभा ने सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश किसान सभा जिला इकाई नरसिंहपुर द्वारा विगत दिवस अज्ञात कारणों से आग लगने से पनागर, आडेगांव, सहावन तहसील गाडरवारा के किसानों की 27मार्च 2026को लगभग 100एकड़ गेहूं की खड़ी फसल, पाइप लाइन, डोरी, नलकूप के केसिंग जलकर मोटरों सहित अंदर बोर में गिर जाने से भारी आर्थिक क्षति हुई है, उनके पास खाने, और मवेशियों को भूसे तक की समस्या आने से किसान सदमे की स्थिति में हैं।

अभी तक किसानों की क्षति की सर्वे रिपोर्ट न आना और बीमा कंपनियों द्वारा किसानों को कैसे आवेदन करना चाहिए मार्गदर्शन नहीं मिलने से असमंजस की स्थिति में हैं।

4सूत्रीय मांगपत्र एस डी एम गाडरवारा के नाम कार्यवाही हेतु सौंपा गया।

1_एक सप्ताह के अंदर किसानों को मुआवजा दिया जाए।

2_बैंक एवं बीमा कंपनी को निर्देशित कर शीघ्र बीमा का लाभ दिलाया जाए।

3_पीड़ित किसानों के बैंक एवं बिजली बिल माफ किया जाए, नया कर्ज प्रदान किया जाए।

4_गेहूं खरीदी केंद्रों के वेयरहाउसों में उपलब्ध मॉल का किसान सभा प्रतिनिधियों के समक्ष भौतिक सत्यापन कर खरीदी शुरू की जावे।

दूसरा ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम

10सूत्रीय मांगपत्र एस डी एम के नाम सौंपा गया।

1_खाद वितरण में ऑनलाइन टोकन व्यवस्था समाप्त कर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाए।

2_गेहूं किसानों के शेष रजिस्ट्रेशन कर एक सप्ताह के अंदर स्लॉट बुकिंग कर गेहूं खरीदी की जावे।

3_मंडी अधिनियम अनुसार एफ ए क्यूं गेहूं की समर्थन मूल्य से कम खरीदी न हो, तत्काल आदेशित कर बोली लगाई जाय।

4_पनागर, आडेगांव, सहावन के किसानों की आगजनी से नष्ट फसल, पाइप, डोरी एवं अन्य नुकसान का एक सप्ताह के अंदर तहसील स्तरीय मुआवजा एवं बीमा प्रकरण बनाने हेतु बैंक बीमा कंपनियां एवं संबंधितों को निर्देशित कर अतिशीघ्र मुआवजा दिलाया जाए।

5_क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन बदली जाय एवं किसानों को 12घंटे बिजली दी जाय।

6_नर्मदा जल की पाइप लाइन डालने के पूर्व किसानों को मुआवजा दिलाया जाए।

7_शासन द्वारा मूंग खरीदी न किय जाने के फैसले को वापिस लिया जाकर,मूंग की खरीदी समर्थन मूल्य पर किए जाने की घोषणा की जावे।

8_गेहूं पर विगत वर्ष 175रु प्रति क्विंटल बोनस था जिसे घटाकर 40रु कर दिया है, 175ही दिया जाय।

9_वायदे अनुसार धान 3100, गेहूं 2700, एवं गन्ने पर 50रु प्रति क्विंटल बोनस दिया जाय। 10_ब्याज मुक्त केसीसी लोन की वसूली गेहूं खरीदी अनुसार 15मई की जावे।

11_आगजनी से पीड़ित किसानों के कर्जे एवं बिजली बिल माफ किया जाए।

12_गेहूं खरीदी केन्द्र वेयरहाउसों का खरीदी पूर्व उपलब्ध मॉल का भौतिक सत्यापन कर भंडारण किया जाय।

मध्य प्रदेश किसान सभा द्वारा उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण किए जाने हेतु संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को निर्देशित कर समाधान कराया जाने की मांग की गई है।

एक सप्ताह में पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा न मिलने की स्थिति में उग्र आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।

ज्ञापन देते समय किसान सभा के वरिष्ठ नेता एन एस पटेल, लालसाहब वर्मा, नरेंद्र वर्मा, करणसिंह अहिरवार, जगदीश पटेल, विक्रम पटेल,मिथलेश शर्मा,तुलसीराम श्रीवास, आकाश सोनी,नन्हेलाल वर्मा, नरेश चौधरी, डॉ प्रेमनारायण वर्मा, मनोज पटेल, संतोष वर्मा, बबलू वर्मा, भगवानदास वर्मा, धनराज वर्मा, सूरज ठाकुर सहित अन्य किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

गाडरवारा एसडीएम कलावती व्यारे

जरूरी खबरें