Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

श्री गो कृपा कथा का शुभारंभ मृत्युंजय महादेव मन्दिर थाना चोराया से : गाय माता सकल कष्टों का निवारण करती है- ग्वाल सन्तश्री

Aditi News Team

Tue, Jan 20, 2026

गाय माता सकल कष्टों का निवारण करती है- ग्वाल सन्तश्री

गरोठ(मन्दसौर)/ 20 जनवरी, भानपुरा रोड़ पर स्थित मंगलम रिसॉर्ट में चल रही श्री गो कृपा कथा का शुभारंभ मृत्युंजय महादेव मन्दिर थाना चोराया से भव्य कलशयात्रा के साथ साथ हुआ ।

गो कृपा के प्रथम दिवस पर श्रोताओं को संबोधित करते हुए 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त श्री ने बताया कि सिसोदिया परिवार की ओर से आयोजित सप्त दिवसीय गो कृपा का आयोजन मानव कल्याण के लिए है और मानव कल्याण और मानव कल्याण के लिए व्यक्ति की प्रसन्नता अपनी अहम भूमिका निभाती है ।

ग्वाल सन्तश्री ने आगे बताया कि इस दुनियां में दो ही धर्म है , एक सनातन और दूसरा वृषभ धर्म अर्थात जो दूसरों पर कृपा★करें व सनातन धर्म है और दूसरा भगवान शंकर का वाहन नन्दी बाबा साक्षात धर्म के स्वरूप है और जिस घर में नन्दी रूपी धर्म रहता है उस घर में अन्याय नहीं होता है इसलिए धर्मस्वरूपा नन्दी बाबा को जन्म देने वाली भगवती गोमाता जिसमें 33 कोटि देवता विद्यमान है ,उसकी वन्दना से 33 कोटि देवताओं की वंदना हो जाती है अर्थात गायमाता सकल कष्टों का निवारण करती है ।

गो कृपा कथा से पूर्व गांजे बाजे के मृत्युंजय महादेव मन्दिर थाना चोराया गरोठ से विशाल कलश यात्रा प्रारम्भ होकर मंगलम रिसॉर्ट पहुंची और गो कृपा में ग्राम डाकनी की और से चुनरी से भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई गई और कथा यजमान ठाकुर करण सिंह के सुपुत्र गुमान सिंह,नारायण सिंह,अर्जुन सिंह एवं गोपाल सिंह ने क्षेत्र के गो प्रेमी कैलाश चौधरी, पोरवाल समाज अध्यक्ष गरोठ,राधेश्याम सेठिया गरोठ,नरेन्द्र चौधरी गरोठ,वीरेन्द्र सिंह ढोढर,गुमान सिंह पटेल डाकनी,राजेश चौधरी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष,ओमप्रकाश नागर खड़ावदा, रघुनाथ सिंह डाकनी,नारायण सिंह बुढ़नपुर. रघुनाथ सिंह डाकनी, कमलेश गुर्जर पार्षद गरोठ. शंकर सिंह गुराड़ी माता,विक्रम सिंह कुलासी, रमेश वेद गरोठ, राकेश आर्य एवं डॉक्टर विक्रम सिंह जमुनिया आदि का बहुमान किया और अन्त में भगवती गोमाता की आरती के बाद कथा प्रथम दिवस की कथा का समापन हुआ ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें