Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

तूफानसिंह की सेवानिवृत्ति के पर बिदाई समारोह आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

नरसिंहपुर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी : मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

Aditi News Team

Thu, Oct 1, 2026

नरसिंहपुर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,

मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

नरसिंहपुर: शहर के नजदीकी गांव खमतरा में करीब 25 वर्षीय नवविवाहिता संजना कुर्मी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय संजना घर पर अकेली थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। स्टेशनगंज पुलिस मामले की मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

अकेली थी घर पर, पंखे से साड़ी के फंदे पर मिला शव

स्टेशनगंज थाने के सब-इंस्पेक्टर मुकेश बिसेन के अनुसार, नटवारा गांव की रहने वाली संजना का विवाह इसी वर्ष फरवरी माह में खमतरा निवासी नीतेश कुर्मी के साथ हुआ था। बुधवार सुबह नीतेश अपनी मां को लेकर सूरजगांव गया हुआ था, जिसके चलते संजना घर में अकेली थी। दोपहर करीब 1 बजे जब नीतेश घर लौटा तो मुख्य दरवाजा भीतर से बंद था।

आवाज लगाने पर भी दरवाजा न खुलने पर उसने पीछे के पुराने दरवाजे से झांककर देखा। अंदर किचन में संजना पंखे से साड़ी के फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी। नीतेश ने अपने एक रिश्तेदार भाई के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा और संजना को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

मायके पक्ष ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, जांच जारी

संजना के मायके पक्ष के लोगों ने स्टेशनगंज पुलिस के सामने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल में संजना को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मायके पक्ष के बयानों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टर संदीप राजपूत

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें