Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

नर्मदापुरम जिला चिकित्सालय की लेब टेक्नीशियन की बड़ी लापरवाही आई सामने

63 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन : सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

Aditi News Team

Wed, Sep 30, 2026

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

63 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

ग्राम शाहपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नागरिकों से किया संवाद

सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी और तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल की मौजूदगी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहपुर में जनकल्याण एवं विकास कार्यों से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर 63 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया तथा नागरिकों से संवाद भी किया गया। साथ ही सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा एलिम्को की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसमें 103 वृद्धजनों को व्हील चेयर, स्टिक, वॉकर, कमोड चेयर, कमर एवं घुटनों के बेल्ट, कान की मशीन सहित विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री धनंजय पटेल, जनपद सदस्य श्रीमती छाया आलोक पचौरी, सरपंच श्रीमती अभिलाषा छोटराज कौरव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती अंजना त्रिपाठी, जनपद सीईओ श्री पुनीत लिटोरिया, अधिकारी-कर्मचारी, हितग्राही और ग्रामीणजन मौजूद थे।

कार्यक्रम में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि विकास का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों और वंचित वर्गों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत मिले इन उपकरणों से वृद्धजनों को दैनिक जीवन के कार्यों में सुविधा मिलेगी और उनकी गतिशीलता एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। सड़क, बिजली, पानी, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए अवसर जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। शाहपुर में लोकार्पित विकास कार्य जनता को समर्पित हैं, जबकि भूमिपूजन किए गए कार्य आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को और गति देंगे।

तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य जनसेवा और जनकल्याण को धरातल तक पहुंचाना है। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम शाहपुर में आज किए गए विकास कार्य क्षेत्रवासियों को समर्पित हैं। इन कार्यों से स्थानीय स्तर पर नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी और आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Tags :

नर्मदापुरम नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल

जरूरी खबरें