Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

गाडरवारा में ईद का त्यौहार बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया : दुनिया भर के मुसलमानो ने पवित्र रमजान माह में 30 दिनों तक के इबादत करने के बाद ईद उल फितर मनाई जाती है

Aditi News Team

Sun, Mar 22, 2026

गाडरवारा में ईद का त्यौहार बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया

गाडरवारा/शनिवार को ईद का त्यौहार बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया गौरतलब हो कि दुनिया भर के मुसलमानो ने पवित्र रमजान माह में 30 दिनों तक के इबादत करने के बाद ईद उल फितर मनाई जाती है जो एक किस्म से रोजे के अंत का प्रतीक है मुस्लिम भाई इस दिन अल्लाह की शुक्र गुजारी के लिए ईद की नमाज अदा करते हैं, और एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद देते हैं, गरीबों को जकात देते हैं 21 मार्च को ईद की नमाज राजीव वार्ड स्थित ईदगाह में हाफिज जुबेर आलम साहब द्वारा 8,30 बजे पढ़ाई गई, जामा मस्जिद में 9 बजे,फैजाने मदीना मस्जिद बड़े वली पर हाफिज मोहम्मद शफीक साहब सुबह 9,30 एवं पानी की टंकी के पास स्थित छोटी मस्जिद में इमाम साहब द्वारा 9 बजे पढ़ाई गई बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई पहुंचकर ईद की नमाज अदा कि देश और दुनिया में अमन चैन शांति के लिए दुआएं मांगी, सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, ईद की नमाज के बाद सभी मुस्लिम भाई कब्रिस्तान में अपने-अपने मरहुमो की कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंचे, ईद के दिन नगर में सांप्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, ईद की खुशी के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी वरिष्ठ पत्रकार मकसूद खान, मेहमूद खान, महबूब खान एंड ब्रदर्स के श्याम टॉकीज के सामने चर्च के पीछे स्थित निवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एक दूसरे को गले लगा कर खुशियां बांटी इस मौके पर सिबइयो के साथ-साथ नवरात्रि उपवास रखने वाले भाइयों के लिए फरहार का भी इंतजाम रखा गया था।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें