Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

बचाव कार्य का लिया जायजा. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता.

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

: नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती पटले ग्राम गौरछापर में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में हुई शामिल ग्रामीणों से संवाद कर पूछी समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश जल संरक्षण व प्राकृतिक खेती करने पर दिया जोर

Aditi News Team

Fri, Nov 29, 2024
कलेक्टर श्रीमती पटले ग्राम गौरछापर में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में हुई शामिल ग्रामीणों से संवाद कर पूछी समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश जल संरक्षण व प्राकृतिक खेती करने पर दिया जोर नरसिंहपुर। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि हमें पानी का सदुपयोग करना चाहिए। पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए। हमें जल संरक्षण की दिशा में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। उन्होंने प्राकृतिक खेती करने पर जोर देते हुए कहा कि किसान अपने खेतों में कम पानी की खपत वाली फसलों को लगाने पर ध्यान देने की ज़रूरत है। इसमें मोटा अनाज एक बेहतर विकल्प है।   कलेक्टर श्रीमती पटले ग्राम पंचायत रातामाटी की ग्राम गौरछापर में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने यहां ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं पूछी व आवेदन लिये और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने यहां जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती करने और राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, एसडीएम, जिला अधिकारी, स्थानीय अधिकारी- कर्मचारी और नागरिक मौजूद थे। कलेक्टर को ग्रामीणों द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किये जाने के संबंध में अवगत कराया गया। कलेक्टर श्रीमती पटले ने निर्देश दिये कि अतिक्रमण हटाकर तालाब का निर्माण किया जाये। उन्होंने चैकडेम निर्माण के लिए एईओ को निर्देशित किया कि साइट देखकर चैकडेम का निर्माण किया जाये। उन्होंने यहां संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र की जानकारी ली। कलेक्टर ने समय पर टीकाकरण के संबंध में भी पूछा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी अपने- अपने विभागों द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें, जिससे पात्र हितग्राही इन योजनाओं का लाभ ले सकें। मछली पालन विभाग अधिकारी ने मत्स्य योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि खेत तालाब योजना के तहत ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जाये। खेत तालाब योजना और उससे होने वाले लाभों से प्रेरित होकर श्री राजाराम ने कहा कि वे अपने खेत में तालाब बनायेंगे। ग्राम गौरछापर, चकरापुर, जामुनसिरिया में नेटवर्क की समस्या आने पर कलेक्टर ने प्रस्ताव भेजने के कहा। ग्रामीणों ने पानी की समस्या बताने पर पीएचई विभाग के अधिकारी ने बताया कि वाटर लेबिल कम हो जाने से पानी की समस्या आ रही है, पाइपों की संख्या बढ़ा दी जायेगी। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि ग्राम में पानी की समस्या को देखते हुए नया बोर कराया जाये। कलेक्टर ने ग्राम में ही खेती- तालाब योजना के तहत मछली पालन के लिए बनाये जाने के लिए स्थल देखा और आवश्यक जानकारी ली। कलेक्टर ने दिलाई शपथ बाल विवाह रोकने ग्रामीणों को दी समझाश जनचौपाल में कलेक्टर श्रीमती पटले ने "हम होंगे कामयाब" अभियान के तहत ग्रामवासियों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई और समझाइश भी दी। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया। कलेक्टर ने कहा कि बाल विवाह करने से आर्थिक, मानसिक आदि परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बाल विवाह अधिनियम के बारे में भी लोगों को समझाया। बच्चों को वितरित किये गर्म कपड़े जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक शाला गौरछापर में पढ़ने वाले बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किये। विदित है कि प्रति वर्षभांति इस वर्ष भी शाला के शिक्षकों द्वारा शाला में दर्ज 32 छात्रों को गर्म कपड़े वितरित किये गये। कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी व स्कूल का निरीक्षण कलेक्टर ने ग्राम गौरछापर में आंगनबाड़ी केन्द्र व प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से स्कूल कितने बजे आते है, नि:शुल्क किताबें और भोजन के बारे में पूछा।

Tags :

जरूरी खबरें