Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

यूपीएससी परीक्षा में जिले की दो बेटियों ने बढ़ाया गौरव : नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने दी बधाई

Aditi News Team

Sat, Mar 7, 2026

यूपीएससी परीक्षा में जिले की दो बेटियों ने बढ़ाया गौरव

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने दी बधाई

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली जिले की दो प्रतिभाशाली बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इनकी उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है और यह अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

जिले के ग्राम करकबेल की सुश्री दीक्षा पाटकर ने भी यूपीएससी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 88 वीं रैंक हासिल की है। आप श्री हेमराज पाटकर एवं श्रीमती अर्चना पाटकर की पुत्री हैं।

इसी प्रकार नरसिंहपुर के नरसिंह वार्ड की सुश्री प्राची जैन ने यूपीएससी परीक्षा में 714 वीं रैंक प्राप्त की है। आप श्री प्रमोद जैन एवं श्रीमती बबीता जैन की पुत्री हैं।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने इन दोनों बेटियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Tags :

अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

सुश्री प्राची जैन

सुश्री दीक्षा पाटकर

जरूरी खबरें