Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

नगर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर मे होंगे आयोजन,पंच दिवसीय कार्यक्रम 8 मई तक

रायसेन वनमण्डल अंतर्गत परिक्षेत्र देवरी के ग्राम गोरखपुर डुंगरिया के निकट सुबह 9 बजे

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

एनटीपीसी गाडरवारा ने लगाए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर : NTPC ने CSR के अंतर्गत जीवन ज्योति हॉस्पिटल के सहयोग से सभी सात प्रभावित ग्रामों में लगाए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Aditi News Team

Fri, Feb 27, 2026

एनटीपीसी गाडरवारा के सीएसआर (Corporate Social Responsibility) के अंतर्गत जीवन ज्योति हॉस्पिटल के सहयोग से सभी सात परियोजना प्रभावित ग्रामों — ग्राम गांगई घाटपिपरिया, कुडारी, डोंगरगांव, चोरबरहटा, उमरिया एवं मेहराखेड़ा — में दिनांक 23.01.2026 से 25.02.2026 तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इन स्वास्थ्य शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा सामान्य एवं विशेष स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान एवं समयोचित उपचार सुनिश्चित करना था। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को उनके ही गांव में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान की गईं, जिससे उन्हें दूरस्थ अस्पतालों तक जाने की आवश्यकता कम हुई।

प्रत्येक ग्राम में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। लाभान्वित व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार है।

ग्राम गंगई – 260 हितग्राही

ग्राम घाटपिपरिया – 155 हितग्राही

ग्राम कुदारी – 190 हितग्राही

ग्राम डोंगरगांव – 102 हितग्राही

ग्राम चोरबरहटा – 120 हितग्राही

ग्राम उमरिया – 112 हितग्राही

ग्राम मेहराखेड़ा – 105 हितग्राही

इस प्रकार कुल 1,044 ग्रामीणों ने इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लाभ प्राप्त किया।

शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप एवं शुगर जांच, महिला एवं बाल स्वास्थ्य परामर्श, तथा निःशुल्क दवा वितरण की सुविधा प्रदान की गई। गंभीर रोगों के मामलों में आगे की जांच एवं उपचार हेतु उचित मार्गदर्शन भी दिया गया।

ग्रामीणों ने एनटीपीसी गाडरवारा की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। यह अभियान क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामुदायिक कल्याण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

एनटीपीसी गाडरवारा

जरूरी खबरें