Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

पलोहा हनुमान मंदिर में भक्तिभाव से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव : हनुमान जन्मोत्सव पर श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर,दिव्यधाम पलोहा बड़ा में होंगे विभिन्न आयोजन

Aditi News Team

Tue, Mar 31, 2026

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भक्तिभाव से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

गाडरवारा। श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, दिव्यधाम पलोहा बड़ा में इस बार भी दो अप्रेल को धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें शोभायात्रा एवं हनुमानजी का श्रंगार प्रातः आठ बजे से आरंभ होगा। इसके उपरांत विशाल भंडार एवं कन्या भोज प्रातः 11 बजे से, पूजन प्रारंभ एवं मंडल पूजन दोपहर दो बजे से, महाभिषेक एवं महा आहुतियों से हवन दोपहर चार बजे से आरंभ होगा। वहीं महा आरती एवं प्रसादी वितरण से शाम छह बजे आयोजन संपन्न होगा तथा भंडारे में आई कन्याओं को वस्त्र भी प्रदान किए जाएंगे। पं नरेष अवस्थी के सानिध्य में होने वाले इस आयोजन में सभी से उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पलोहा

पं नरेष अवस्थी गुरुजी पलोहा

जरूरी खबरें