Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नरसिंहपुर पुलिस ने : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा महिला अपराधों के प्रति एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Aditi News Team

Thu, Mar 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नरसिंहपुर पुलिस ने किया एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

• महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा महिला अपराधों के प्रति जागरूकता किया गया।

• महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।

• छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, स्टॉकिंग एवं दहेज प्रताड़ना जैसे अपराधों के विरुद्ध निडर होकर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।

• महिला हेल्पलाइन 1090 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य पुलिस सेवाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा महिला अपराधों के प्रति समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से नरसिंहपुर पुलिस द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम पी.जी. कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. स्वाति मीना उपस्थित रहीं। उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। साथ ही उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ-साथ कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, श्रीमति संध्या कोठारी (सामाजिक कार्यकर्ता), डॉ. आर.बी. सिंह (प्राचार्य पी.जी. कॉलेज), सुश्री प्रांजल मर्सकोले (जिला महिला एवं विकास अधिकारी), श्रीमति सरिता नामदेव (ए.जी.पी., जिला न्यायालय नरसिंहपुर) एवं सुश्री प्राची जैन द्वारा भी महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों, महिला अपराधों की रोकथाम तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। साथ ही उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर पुलिस एवं संबंधित संस्थाओं से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

*कार्यक्रम के मुख्य बिंदु :*

• अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नरसिंहपुर पुलिस द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

• महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा महिला अपराधों के प्रति जागरूकता लाने का उद्देश्य।

• महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।

• छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, स्टॉकिंग एवं दहेज प्रताड़ना जैसे अपराधों के विरुद्ध निडर होकर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।

• महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों एवं आपात स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने के तरीकों से अवगत कराया गया।

• महिला हेल्पलाइन 1090 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य पुलिस सेवाओं की जानकारी दी गई।

• निर्भया मोबाइल टीम की भूमिका एवं महिला सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई।

• महिलाओं से किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें