Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

पुलिस ने बस मे हुई चोरी का किया खुलाशा : पिपरिया पुलिस ने बस से चोरी करने वाले शातिर गिरोह को हाथरस उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर बस मे हुई चोरी का किया खुलासा

Aditi News Team

Tue, Feb 17, 2026

थाना पिपरिया पुलिस ने बस से चोरी करने वाले शातिर गिरोह को हाथरस उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर बस मे हुई चोरी का किया खुलाशा

नर्मदापुरम। जिले के पिपरिया के मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 06/08/25 को समय 03/00 बजे फरियादी राजेश वर्मा निवासी परराहदेह नर्मदापुरम की पत्नी अंजली वर्मा अपने पिता के साथ नर्मदापुरम से उसके मायके सेमरी किशोर बस से आई थी जो पिपरिया बस स्टैण्ड पर बस बदलने के दौरान यह लोग बस मे अपना बैग रखकर बस से नीचे उतरकर ठेले पर जाकर फल खरीदने लगे इसी बीच कोई अज्ञात व्यक्ति ने इनके बैग के अंदर रखा छोटा पर्स चुरा लिया जिसमे सोने चांदी के जेबरात एवं कुछ नगदी रुपये रखे थे फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पिपरिया मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। विवेचन के दौरान सीसीटीव्ही कैमरे एवं तकनीकि साक्ष्यो के माध्यम से अज्ञात आरोपीगणो की पतारसी की गई एवं आरोपी की तलाश हेतु मुखबिर लगाये गए मामले मे आरोपियो की पहचान बाबी दर्जी, मेघ सिंह कुशवाहा, नंदकिशोर यादव जिला हाथरस उत्तर प्रदेश के रुप मे हुई जिसकी तलाश कर पूर्व मे पुलिस द्वारा अलीगढ एवं हाथरस टीम भेजकर दो आरोपीगण मेघ सिंह व नंद किशोर यादव को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियो ने पूछताछ पर चोरी किये जेबरात आगरा तरफ के सुनार को बेचना बताया है।

आज दिनांक 17.02.2026 को आरोपी बाबी दर्जी एवं देवेन्द्र सिंह को विशेष स्थान से गिरफ्तार किया गया जिसे पुलिस अभिरक्षा मे पूछताछ की जा रही है अब तक मामले मे चोरी किये जेबरात बेचने से प्राप्त 70000/- रुपये नगद बरामदगी हो चुकी है मामले के जेबरात सुनार को बेचे गए है जिसकी पहचान कर ली गई है उसकी तलाश की जा रही है जो पुलिस की दबिस के बाद से ही फरार चल रहा है। आरोपियो के आपराधिक रिकार्ड के संबंध मे जानकारी ली जा रही है।

अब तक गिरफ्तार आरोपी:-

1. नंदकिशोर यादव पिता मलखान यादव उम्र 36 साल निवासी

मिर्जापुर जिला हाथरस उत्तर प्रदेश

2. मेघसिंह पिता मुरलीधर उम्र 45 साल निवासी ऐहान जिला हाथसर उत्तर प्रदेश

3. बाबी उर्फ देवेन्द्र सिंह दर्जी पिता सुनेहरी लाल उम्र 47 साल निवासी ग्राम ऐहान जिला हाथरस उत्तर प्रदेश

उल्लेखनीय भूमिका :- थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी, उनि राजेन्द्र सिंह कुशावाह, सउनि सुशील कुशवाह, प्र.आर. योगेश यादव, प्र.आर. महेन्द्र गौर, प्र.आर. अरुण जुदेव, आर. अतुल विश्वकर्मा, आर. मोहसीन खान, आर. हेमंत पटेल, आर. अमरदास, आर. ललित हरणे, आर. स्नेह साहूआर. जितेन्द्र (सायबर सेल) ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा नर्मदापुरम

पिपरिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी,

जरूरी खबरें