Wednesday 20th of May 2026

ब्रेकिंग

जल गंगा संवर्धन अभियान द्वितीय चरण अंतर्गत प्राचीन बावड़ी में स्वच्छता श्रमदान एवं जल काव्य गोष्ठी आयोजित

होटल पलाश रेजीडेंसी, भोपाल में “दो दिवसीय टेक्निकल सेमिनार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया,

औबेदुल्लागंज में विगत दिवस हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की जयंती के उपलक्ष्य में

किसानों के हितों से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति ने स्वीकार्य नहीं किया जाएगा : कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

जिला स्तरीय निरीक्षण दल की कार्रवाई, उपार्जन कार्य से किया गया पृथक

सिटी मजिस्ट्रेट किसान बनाकर उपार्जन केंद्र पहुंचे तो पाई गई अनियमितता : किसानों के हितों से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति ने स्वीकार्य नहीं किया जाएगा : कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

Aditi News Team

Tue, May 19, 2026

कलेक्टर ने सिटी मजिस्ट्रेट को किसान बनाकर उपार्जन केंद्र भेजा,जांच में मिली अनियमितता

💠किसानों के हितों से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति ने स्वीकार्य नहीं किया जाएगा : कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा

➡️ जिले में गेहूं उपार्जन कार्य में किसानों से अवैध वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने संवेदनशील एवं किसान हितैषी कार्यवाही करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को किसान के वेश में उपार्जन केंद्र भेजकर शिकायतों की गोपनीय जांच कराई। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन द्वारा कलेक्टर श्री मिश्रा के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि बालाजी वेयरहाउस स्थित उपार्जन केंद्र पर समिति प्रबंधक द्वारा एफएक्यू (FAQ) गेहूं मान्य करने के एवज में किसानों से अवैध राशि की मांग की जा रही है। शिकायतों की सत्यता परखने के लिए कलेक्टर श्री मिश्रा ने अनूठा रास्ता निकालते हुए सिटी मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम को किसान के वेश में मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए।

निर्देशों के पालन में सिटी मजिस्ट्रेट ने किसान बनकर बालाजी वेयरहाउस पहुंचकर उपार्जन केंद्र की कार्यप्रणाली एवं एफएक्यू प्रक्रिया का प्रत्यक्ष परीक्षण किया। मौके पर गेहूं के नमूनों का दृश्य परीक्षण एवं तुलनात्मक निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि सर्वेयर द्वारा भेदभावपूर्ण तरीके से एफएक्यू घोषित करने में अनियमितता बरती जा रही थी। जांच के दौरान संबंधित सर्वेयर एवं समिति प्रबंधक द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास भी किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। साथ ही संबंधित संस्था एवं दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

जिले में किसान हित सर्वोपरि: कलेक्टर

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने स्पष्ट कहा है कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार अथवा अवैध वसूली को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर सोमेश मिश्रा

जरूरी खबरें