प्रयागराज दिल्ली के बीच फाइनल मुकाबला आज : विधायक कप लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रयागराज ने नागपुर को हराया
Aditi News Team
Wed, Jan 21, 2026
विधायक कप लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रयागराज ने नागपुर को हराया
प्रयागराज दिल्ली के बीच फाइनल मुकाबला आज
गाडरवारा । रुद्र मैदान पुराने कालेज ग्राउंड पर लाईन्स क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता चेम्पियन ट्राफी 2026 विधायक कप में प्रयागराज ने नागपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया । टॉस जीतकर प्रयागराज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रंग का लक्ष्य रखा । प्रयागराज के बल्लेबाज अंशु ने 46 बाल में 62 रन जिसमे 4 चोके 4 छक्के शामिल रहे । सचिन ने 12 बाल में 14 रन 1 छक्का, दिव्यांश ने 21 बाल में 18 रन 4 चौके की सहायता से अपनी टीम को 146 रन के लक्ष्य तक पहुंचाया। जवाबी पारी खेलते हुए नागपुर के बल्लेबाज उपेश राजपूत ने 21 बाल में 32 रन 2चौके 3 छक्के, कुणाल ने 21 बाल में 25 रन 4 चौके , वैभव ने 22 बाल में 24 रन 2चौके, 1 चक्का मारा प्रयागराज की कसी हुई गेंदबाजी के कारण नागपुर 20 ओवर की समाप्ति पर एक रन से मैच हार गया । नागपुर और प्रयागराज के बीच नागपुर के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच में मैच की अंत तक रोमांचक बना रहा । अंतिम ओवर की अंतिम बाल जीतने के लिए 4 रन एवं बराबरी के लिए 3 रन की आवश्यकता थी लेकिन अंतिम गेंद पर रन ही बन सके ।
रुद्र मैदान पर हजारों दर्शकों की भीड़ ने मैच का आनंद लिया ।
सेमी फाइनल मैच में शानदार और धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले प्रयागराज के अंशु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अतिथियों द्वारा दिया गया अंशु ने 46 बॉल में 62 रन एवं 2 ओवर में 13 रन देकर 1 महत्वपूर्ण सफलता हासिल की थी ।
अतिथियों ने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि लाईन्स क्रिकेट क्लब क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन लगातार करते चल रहा है । सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया । मैच के अंपायर इशाक खान और शैलेंद्र शर्मा, कमेंट्री राजेश त्रिपाठी, इल्यास खान व स्कोरिंग सुभी लाला, विकास पटेल कर रहे है । इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2 लाख नगद व कप, स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा, द्वितीय पुरुस्कार 1 लाख नगद व कप समाजसेवी योगेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार मालपानी द्वारा, प्रत्येक मैच का मेन ऑफ द मैच - आकर्षक ट्राफी एवं नगद 21 सौ अन्नू शर्मा (ज्वारा) द्वारा, मेन ऑफ दी सीरीज 21 हजार चन्द्रकांत शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को स्वर्गीय कमल कोचर की स्मृति में पुरस्कार दिए जाएंगे । संस्कार पैलेस द्वारा भी आयोजन में विशेष सहयोग दिया गया है । रुद्र मैदान पर खेल प्रेमी रोमांचकारी मैचो का आनंद ले रहे है । आज फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष राम स्नेही पाठक,कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक नरेश पाठक, पूर्व विधायक साधना स्थापक, पूर्व विधायक संजय शर्मा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री डॉ हरगोविंद सिंह, ठाकुर राजीव सिंह समाजसेवी दिनेश मालपानी सहित जनप्रतिनिधि गण विशेष रूप से उपस्थित रहकर पुरस्कारों का वितरण कर खिलाड़ियों का हौसला आफजाई करेंगे । आज बुधवार को विधायक कप का मेगा फाइनल मैच प्रयागराज और दिल्ली के बीच सुबह 11 बजे से खेला जाएगा । लाईन्स क्रिकेट क्लब द्वारा फाइनल मैच के लिए रुद्र मैदान पर खेल दर्शकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई है । लाईन्स क्रिकेट क्लब के अखिलेश केडी नीरस, मुकेश नीरस, निहाल शर्मा, सूरज नीरस, शानू खान, सुरेश रजक, दिनेश रैकवार, राजा नीरस, इमरान खान, शिभम कुपरेले , शुभम जायसवाल, अजय शुक्ला सुज्जु भाईजान ने खेल प्रेमियों से रुद्र मैदान पहुंचकर मैच का आनंद लेते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है ।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
लायंस क्लब गाडरवारा