Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में घटना को लेकर मेहरा समाज महासभा मध्यप्रदेश ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं निष्पक्ष जांच की मांग की

पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने का मामला आया सामने,48 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस अजय भनोट की अदालत में वकीलों का हंगामा,

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के साथ ही जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान दौर की प्रमुख आवश्यकता है।

₹600 प्रति क्विंटल से कम दाम पर मिल की होगी तालाबंदी

कटनी इटारसी मेमो ट्रेन में एक शख्स सांप लेकर यात्रियों को डरा रहा है : रेलवे सुरक्षाकर्मी के स्टॉफ, जीआरपी एवं आरपीएफ के जवान गौर फरमाएं

Aditi News Team

Mon, Mar 2, 2026

गाडरवारा । प्राप्त सूत्रों के अनुसार प्लेटफॉर्म 2 पर कटनी इटारसी मेमो (61618) ट्रेन में एक शख्स रेलगाड़ी में सांप (दियर प्रजाति) का लेकर सफर कर रहा था। सांप का डर दिखाकर लोगों से पैसे की मांग कर रहा था, जिसे देखकर लोगों में डर फैल गया। पूरे सफर के दौरान लोगो डरता देख वह पैसे की मांग करता दिखा। यह फोटो वीडियो सफर कर रहे यात्री ने शेयर की जो कि गाडरवारा स्टेशन पर उतर गया था।

दियर सांप की वह प्रजाति है जिसमें फूंक देने मात्र से शरीर में जहर फैल सकता है, लेकिन यह शख्स बेखौफ होकर अपने और ट्रेन में बैठे सभी यात्रियों की जान खिलवाड़ करता दिख रहा । आखिर ट्रेन किसी प्रकार से किसी सर्पदंश की दुर्घटना हो सकती थी , जबलपुर रेलवे सुरक्षाकर्मियों के लापरवाही से ना जाने कितनी जानें जा सकती हैं।

रेलवे सुरक्षाकर्मी के स्टॉफ, जीआरपी एवं आरपीएफ के जवान गौर फरमाएं जिससे त्यौहार के सीजन में ट्रेनों में चल रही भीड़ को एक मसखरे की बजह से कोई नुकसान न हो।

Tags :

गाडरवारा जीआरपी थाना

आरपीएफ

रेल्वे प्रशासन

जीआरपी कंट्रोल रूम

जरूरी खबरें