देवरी में हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब होने का आरोप : ज़िम्मेदार जिला पुलिस अधीक्षक गौर फरमाएं देवरी थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
Aditi News Team
Fri, May 15, 2026
देवरी में हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली गायब होने का आरोप,
ज़िम्मेदार गौर फरमाएं पुलिस कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
रायसेन जिले के थाना देवरी में एक सड़क हादसे के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला 11 मई की रात करीब 8 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे से जुड़ा है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अब आरोप लग रहे हैं कि हादसे में शामिल रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने थाने तक नहीं पहुंचाया और पूरे मामले में साक्ष्यों को गायब करने की कोशिश की गई।
स्थानीय सूत्रों और परिजनों का आरोप है कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रेत से भरी हुई थी। आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि ट्रॉली को रास्ते से ही हटवा दिया गया और उसे थाने में जब्त वाहन के रूप में दर्ज नहीं किया गया। मामले में यह दावा किया जा रहा है कि थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया और ट्रैक्टर मालिक अरविंद रघुवंशी निवासी सेजपुरी के बीच लगभग दो लाख रुपये के लेन-देन के बाद ट्रॉली को “गायब” कर दिया गया।
सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि जिस वाहन से दुर्घटना हुई, वह पुलिस रिकॉर्ड में क्यों दिखाई नहीं दे रहा है। यदि हादसे में मौत हुई थी, तो संबंधित वाहन को तत्काल जब्त कर थाने में खड़ा किया जाना चाहिए था। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि थाने परिसर में ऐसी कोई ट्रॉली मौजूद नहीं है।
घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की निष्पक्षता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी भदोरिया लगभग 2 वर्ष से यहां पर जमे हुए हैं और क्षेत्र में जुआ सट्टा अवैध उत्खनन नोटों के दम पर सफेद को काला करना और काले को सफेद करना थाना प्रभारी की प्रवृत्ति बनी हुई है आखिर किसके संरक्षण में इतने बड़े-बड़े काम थाना प्रभारी कर रहे हैं
यदि आरोप सही हैं तो यह न केवल साक्ष्यों से छेड़छाड़ का मामला है, बल्कि अपराधियों को संरक्षण देने जैसा गंभीर मामला भी बनता है।
उठ रहे प्रमुख सवाल
हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने क्यों नहीं लाया गया?
क्या पुलिस ने साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के बजाय उन्हें हटाने का काम किया?
थाना प्रभारी पर लगाए जा रहे दो लाख रुपये के लेन-देन के आरोपों की जांच कौन करेगा?
क्या वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे?
फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। क्षेत्रीय नागरिकों ने वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता