Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

क्राईम ब्रांच एवं थाना गढ़ा की संयुक्त कार्यवााही,नगदी 6200 रूपये, लेपटाप, पेन ड्राईव, 11 मोबाईल, आदि जप्त

सीएम ने लाड़ली बहना योजना से महिलाएं बन रहीं आर्थिक रूप से सशक्त,1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1835 करोड़ रु अंतरित

साइबर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, APK फाइल एवं eSIM तकनीक के जरिए देते थे वारदात को अंजाम

धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये 02 आरोपी पकडे गये : क्राईम ब्रांच एवं थाना गढ़ा की संयुक्त कार्यवााही,नगदी 6200 रूपये, लेपटाप, पेन ड्राईव, 11 मोबाईल, आदि जप्त

Aditi News Team

Thu, May 14, 2026

क्राईम ब्रांच एवं थाना गढ़ा की संयुक्त कार्यवााही,

क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये 02 आरोपी पकडे गये

नगदी 6200 रूपये, लेपटाप, पेन ड्राईव, 11 मोबाईल, आदि जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच के दौेेरान पतासाजी कर सटोरियों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।

आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, तथा नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा श्री आशीष जैन, डीएसपी क्राईम श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन मेें क्राईम ब्रांच एवं थाना गढ़ा की संयुक्त टीम को क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये आरोपी को रंगे हाथ पकडा गया है।

थाना प्रभारी गढ़ा श्री प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि दिनांक 12-5-26 को क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रेमनगर में एमजी शोरूम के पीछे गली में मोबाइल एवं अन्य साधनों से सट्टा खिलाने का काम कर रहे है सूचना पर थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई रोमेश गुप्ता के घर में 2 व्यक्ति लेपटाप, मोबाइलों का प्रयोग कर अंकों का रूपये पैसों की हारजीत का दाव लगवाकर सट्टा खिलाते मिले जिन्हौंने पूछताछ पर अपने नाम जयप्रकाश यादव उम्र 51 वर्ष निवासी गीतांजली स्कूल के पीछे सरीना कम्पाउण्ड किराये का मकान ओमती वर्तमान पता प्रेमनगर रोमोश गुप्ता का मकान गढ़ा तथा अमित कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी रामपुर चौक यादव अखाड़ा के पीछे गोरखपुर वर्तमान पता रेतनाका साहिब टाउनशिप में राम किशोर का मकान ग्वारीघाट बताये दोनों के संयुक्त कब्जे से सट्टा खिलाने में प्रयुक्त डेल कम्पनी का 1 लेपटाप, 1 पेन ड्राईव, एण्ड्रायड मोबाइल, 3 कीपेड मोबाइल, 2 केलकुलेटर, सट्टा पर्ची, 2 डायरी, 4 नग मोबाइल चार्जर, 1 एक्सटेंसन बोर्ड, 6 पेन, 1 पेंसिल, 4 कल्याण व राजधानी सट्टे का नम्बर 2 टेबल, नगदी 6 हजार 200 रूपये जप्त किये गये, सट्टा के संबंध में पूछताछ करने पर बल्ली गुप्ता निवासी घमापुर के कहने पर महिने के 15 हजार रूपये के हिसाब से सट्टा लिखने का काम करना बताये जो भी सट्टा लगाता है उनके पैसों का लेन देन बल्ली गुप्ता द्वारा करना बताये, अन्य लोग भी मोबाइल पर सट्टा खिलाते हैं जिनके नम्बर मोबाइल में सेव हैं आरोपियों की निशादेही पर बल्ली गुप्ता की तलाश सम्भावित स्थान घमापुर चौक धनवंतरीनगर में की नहीं मिला आरोपी जयप्रकाश व अमित कुशवाहा के कब्जे से उपरोक्त सामग्री जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 4(ए) सट्टा एक्ट तथा 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को मोबाइल लेपटाप पर सट्टा खिलाते हुये रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक हिमलेश वैद्य, अरूण, दिनेश क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डे, आरक्षक प्रदीप टेकाम, राजेश मिश्रा, राजेश मारते, महिला आरक्षक नीलम तिवारी, की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय

जरूरी खबरें