Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में EOW का छापा, : रिश्वतखोर बाबू 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Aditi News Team

Thu, May 14, 2026

तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में EOW का छापा,

रिश्वतखोर बाबू 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नरसिंहपुर। जिले के तेंदूखेड़ा प्रशासनिक महकमे में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) जबलपुर की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीएम कार्यालय में पदस्थ स्टेनो सौरभ यादव पिता महावीर यादव उम्र 26 वर्ष को 30000 रु की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार, EOW जबलपुर की 13 सदस्यीय टीम ने तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में दबिश देकर योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान ऑफिस के बाबू सौरभ यादव को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी बाबू द्वारा टीएनसी (TNC) संबंधी शासकीय कार्य को आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। आवेदक द्वारा इसकी शिकायत EOW को दी गई थी, जिसके बाद टीम ने सत्यापन कर जाल बिछाया। जैसे ही रिश्वत की रकम सौंपी गई, टीम ने मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया।

अचानक हुई इस छापामार कार्रवाई से पूरे एसडीएम कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। फिलहाल EOW की टीम आरोपी बाबू से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े दस्तावेजों को खंगालने की कार्रवाई जारी है। जिले में इस बड़ी कार्रवाई के बाद अन्य भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारियों में भी हड़कंप देखा जा रहा है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें