Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर : सांप्रदायिक तनाव फैलाने के प्रयास करने वाले आरोपी को सिहोरा पुलिस ने चंद घंण्टे में किया गिरफ्तार

Aditi News Team

Sun, Mar 8, 2026

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने के प्रयास करने वाले आरोपी को सिहोरा पुलिस ने चंद घंण्टे में किया गिरफ्तार

थाना सिहोरा में दिनांक 07-03-2026 को शिवम कुमार श्रीवास उम्र 24 वर्ष निवासी चौपड़ा ने लिखित शिकायत की कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी अन्य स्थान का वीडियो उपयोग करते हुए “सिहोरा में फिर शुरू हुई लड़ाई” शीर्षक से फर्जी वीडियो पोस्ट कर वायरल किया जाकर क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का प्रयास किया गया।

लिखित शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 66(डी) आईटी एक्ट एवं 223(बी) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुयी घटना को गम्भीरता से लेते हुये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी वीडियो पोस्ट करने वाले अज्ञात आरोपी की शीघ्र पतसाजी कर गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एस.डी.ओ.पी. सिहोरा श्री आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिहोरा श्रीमति प्रतीक्षा मार्को के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई।

दौरान विवेचना साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इंस्टाग्राम आईडी के धारक की पहचान अजय सिंह राजपूत पिता अनिल सिंह राजपूत उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम पटना रोड थाना बहोरीबंद जिला कटनी के रूप में होने से गठित टीम द्वारा दबिश देते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त करते हुये आरोपी अजय सिंह राजपूत की प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सिहोरा के समक्ष पेश किया गया।

जबलपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ अथवा गलत जानकारी पोस्ट या साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार से कानून का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सिहोरा श्रीमति प्रतीक्षा मार्काे, आरक्षक नीरज चौरसिया, देवराज कौरव आकाश सोनकर एवं सोशल मीडिया शेल के आरक्षक अभय सिंह, शुभम, अमरीश , महिला आरक्षक सुलेखा की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें