Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा नरसिंह प्रकटोत्सव पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर पहले दिन करीब 20 यूनिट रक्त संग्रहित

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी विशाल वाहन रैली : सिहोरा।हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव की विशाल वाहन रैली 02 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को सुबह

Aditi News Team

Tue, Mar 31, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी विशाल वाहन रैली

सिहोरा।हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव की विशाल वाहन रैली 02 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को सुबह 08:30 बजे बाबा शाला से प्रारंभ होकर मझोली बायपास, गाड़िया मोहल्ला,झंडा बाजार,आजाद चौक,गौरी तिराहा,नया बस स्टैंड से वापस बाबा शाला पहुंच कर कटरा मोहल्ला,झंडा बाजार, कॉल भैरव चौक,महावीर चौक,मैना कुआं,हरदौल मंदिर, बाबाताल से पेट्रोल पंप तिराहा,फोर लेन, पहरेवा अनाज मंडी,खितौला बाजार,रेलवे क्रॉसिंग से पान उमरिया रोड,विंध्य वासिनि मंदिर से मझगवा बायपास से नरसिंह मंदिर, बारां मोहल्ला,तुलसी मानस मंदिर,रेलवे क्रॉसिंग, खितौला बस स्टैंड,पेट्रोल पंप तिराहा से बाबा ताल होते हुए पुराना बस स्टैंड सिहोरा में महा आरती एवं विशाल भंडारा प्रसादी के साथ हिंदू महाकुंभ के रूप में संपन्न होगी, सम्पूर्ण रैली मार्ग को झंडो के साथ भगवामय भी किया गया है साथ ही समापन स्थल को भव्यता देने का प्रयास समिति द्वारा किया गया है l

समिति ने युवाओं,बुजुर्गों के साथ हिंदू समाज के हर वर्ग से,हर वार्ड की दुर्गा उत्सव समिति से , सभी सामाजिक, धार्मिक, व्यवसायिक संगठनो से इस रैली भव्य दिव्य और सफल बनाने के लिए सभी लोगों से एकजुटता के साथ संकल्पित होकर सम्मिलित होने के लिए आव्हान किया है।और मातृशक्ति से अनुरोध भी किया है कि यथासंभव प्रभु की रैली का पुष्पवर्ष कर स्वागत करें l इस विशाल वाहन रैली में सम्मिलित होने वाले सभी सनातनियों से हिन्दू उत्सव समिति की अनुशासनात्मक अपेक्षाएं भी है जैसे रैली का संचालन सबसे आगे श्री हनुमान जी का वाहन करेगा कृपया इस वाहन के आगे कोई भी ना चले ,कोई भी हथियार जैसे तलवार इत्यादि रैली में लेकर ना चले,झंडा केवल बांस में लगाकर चले,लोहे या स्टील के पाइप का उपयोग बिल्कुल ना करे,बांस की ऊंचाई भी सीमित हो l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सिहोरा खितौला

जरूरी खबरें