Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

सोशल मीडिया एवं आसमाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर : होली एवं धुरेड़ी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु नरसिंहपुर पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम

Aditi News Team

Sun, Mar 1, 2026

"OPERATION EAGLE HUNT"

होली एवं धुरेड़ी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु नरसिंहपुर पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम

• अवैध शराब के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही।

• दो दिवस में कुल 106 प्रकरण पंजीवद्ध, 186 आरोपियों को जेल भेजा गया।

• लगभग 3 लाख कीमत की कुल 30 पेटी देशी शराब, 500 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 750 पाव अंग्रेजी शराब जप्त।

• कार्यवाही के दौरान लगभग 1500 किलोग्राम महुआ लहान भी किया गया नष्ट।

• 215 संदिग्धों के विरूद्ध की गयी सख्त प्रतिबधात्मक कार्यवाही।

• सोशल मीडिया एवं आसमाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर।

• शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही।

• संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी।

होली एवं धुरेड़ी पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नरसिंहपुर पुलिस द्वारा दो दिवसीय “OPERATION EAGLE HUNT” अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत अवैध शराब तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अभियान का उद्देश्य आम नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस करें तथा होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना है।

*विगत दो दिवस में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त, लगभग 186 आरोपियों को भेजा गया जेल :* इस विशेष अभियान के तहत विगत दो दिवस में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध रूप से शराब का परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान अवैध शराब जप्त कर संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए जाकर जेल भेजा गया है।

*अवैध शराब के विरूद्ध के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही :* लगभग 3 लाख कीमत की कुल 30 पेटी देशी शराब, 500 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 750 पाव अंग्रेजी शराब जप्त । कार्यवाही के दौरान लगभग 1500 किलोग्राम महुआ लहान किया गया नष्ट।

*असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही :*

• 139 वारंटो को किया गया तामील।

• 57 गुंडा बदमाश एवं 45 निगरानी बदमाशों को चेक किया गया।

• 219 व्यक्तियों को कराए गए नोटिस तामील।

• 215 संदिग्धों पर की गयी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

*फ्लैग मार्च एवं विशेष सर्चिंग अभियान :* जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च एवं विशेष सर्चिंग अभियान चलाया लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है तथा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सघन सर्चिंग की जा रही है।

*सोशल मीडिया एवं आसमाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर :* पुलिस की टीमों द्वारा लगातार भ्रमण किया जा रहा है तथा फिक्स प्वाइंट लगाकर आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस की विशेष टीमों द्वारा सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री पर तत्काल कार्यवाही की जा सके।

*संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी :* जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

*शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही :* नरसिंहपुर पुलिस की टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण किया जा रहा है तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें