Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

जिले के विभिन्न थानों के 12 पुलिस कर्मचारी उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानि : नरसिंहपुर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने किया सम्मानित

Aditi News Team

Tue, Jan 20, 2026

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने किया सम्मानित

• जिले के विभिन्न थानों के 12 पुलिस कर्मचारी उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित।

• प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

• पुलिस बल की कार्यकुशलता एवं निष्ठा ही कानून व्यवस्था की मजबूत आधारशिला है।

• ऐसे पुरस्कार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सकारात्मक रूप से प्रेरित करते हैं।

जिले में पदस्थ पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने एवं उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न मामलों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले 12 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल की कार्यकुशलता एवं निष्ठा ही कानून व्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। ऐसे पुरस्कार कर्मियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।

*पुरस्कृत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी :*

*उनि अनिल अजमेरिया, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह, आरक्षक हेमंत बाडिवा, आरक्षक भूपेन्द्र एवं महिला आरक्षक कुमुद पाठक*

(चौकी बरमान, थाना सुआतला अंतर्गत दो आरोपियों से 106 किलोग्राम गांजा एवं एक ट्रक कुल 55 लाख मूल्य की सामग्री जप्त करने में सराहनीय योगदान)

*थाना स्टेशनगंज : आरक्षक राजकुमार एवं आरक्षक नशीम*

(न्यू बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा के पास लावारिश अवस्था में मिली नवजात बच्ची को तत्परता एवं सावधानीपूर्वक समय पर जिला अस्पताल पहुँचाया गया)

*थाना स्टेशनगंज : आरक्षक लक्ष्मी नागपुरे*

(थाना स्टेशनगंज अंतर्गत एक आरोपी से लगभग 3.5 लाख रुपये मूल्य की 31.55 ग्राम स्मैक जप्त करने में सराहनीय योगदान)

*थाना करेली : प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुंवर एवं आरक्षक राजेश बागरी*

(थाना करेली अंतर्गत दो आरोपियों से 44 पेटी देशी शराब एवं थार वाहन जप्त करने में सराहनीय योगदान)

*थाना गाडरवारा : आरक्षक जे.पी. रजक एवं आरक्षक हरिशंकर*

(चौकी सालीचौका, थाना गाडरवारा अंतर्गत 48 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार और 25.50 लाख रुपये मूल्य की 4 ट्रैक्टर/ट्रालियां बरामद करने में सराहनीय योगदान)

जिला नरसिंहपुर में पुलिस कर्मियों को प्रेरित करने, उनमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने और उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को पुरस्कृत किया जाएगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें