Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

"उनकी पुनीत यात्रा" पावन स्मारिका का नैमिष तीर्थ में विमोचन : श्री स्वामी जी महाराज हीरापुर वालों की जीवन यात्रा का ग्रंथ

Aditi News Team

Wed, Mar 11, 2026

"उनकी पुनीत यात्रा" पावन स्मारिका का नैमिष तीर्थ में विमोचन

श्री स्वामी जी महाराज हीरापुर वालों की जीवन यात्रा का ग्रंथ

करेली। अष्टम बैकुंठ, ऋषिभूमि, अतिपुनीत क्षेत्र, नैमिषारण्य तीर्थ उप्र स्थित नूतन देवालय श्री राजराजेश्वरी मंदिर शक्तिपीठ, स्कंदाश्रम मैं 1008 दिवसीय क्षेत्र साधनारत श्री श्री मां पराम्बा राजराजेश्वरी, श्री श्री मां जगतानंदी नर्मदा के अनन्य साधक, तपोनिष्ठ संत प्रवर, महायोगी, वीतराग, श्रीमद परमहंस, परिव्राजकाचार्य, श्री श्री श्री अनंत श्री विभूषित, नर्मदापुत्र, परम् पूज्य सदगुरुदेव, श्री श्री श्री स्वामीजी महाराज हीरापुर वालों के 70वें जन्म महोत्सव की स्मृतियों को अक्षक्षुण रखने "उनकी पुनीत यात्रा" स्मारिका का प्रकाशन किया गया है। श्री राजराजेश्वरी मंदिर शक्तिपीठ, स्कंदाश्रम मैं आयोजित द्वितीय वार्षिक महोत्सव, श्री शत चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा आयोजन के शुभ मांगलिक प्रसंग पर मंगलवार 10 मार्च को स्मारिका "उनकी पुनीत यात्रा" का विमोचन परम पूज्य श्री सदगुरुदेव स्वामी जी महाराज सहित कथा व्यास परम् पूज्य सद्गुरु चरणानुरागी, गीता मनीषी, ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज, हनुमान टेकरी, परमहंसी गंगा आश्रम, श्रीधाम (झोंतेश्वर), अनंत श्री विभूषित, समलंकृत परिब्राजकाचार्य 1008 स्वामी श्री सर्वेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज आध्यात्म विद्यापीठ नैमिषारण्य, भागवत भास्कर श्री शैलेंद्र जी शास्त्री व्यास गादी नैमिषारण्य, कथा प्रवक्ता, भागवत किंकर श्री कृष्णकांत जी शास्त्री श्रीधाम वृंदावन, श्री शिव कृष्ण जी शास्त्री हीरापुर के कर कमलों से भक्त परिवार की समुपस्थिति में किया गया।

70 बिंदुओं की "मणि रत्न मालिका"

स्मारिका में नाम के अनुरूप पूज्य गुरुदेव की पुनीत जीवन यात्रा वृतांत के रूप में उनकी आध्यात्मिक अनुभूतियां 70 बिंदुओं में प्रस्तुत की गई है, जो स्वयं श्री सदगुरुदेव जी के श्री मुख से प्रगट हुई हैं। यह 70 बिंदुओं की "मणि रत्न मालिका" इस पत्रिका का हृदय है। भक्त एवं साधकगण इसे पढ़कर आध्यात्मिकता की ओर अपनी यात्रा में इसे मार्गदर्शक के रूप में रखकर लाभान्वित होंगे। मां नर्मदा जी से संबंधित अनुभूतियां इस मणि रत्न मालिका का सुमेरू हैं।

संत, महापुरुषों की मंगलकामना व भक्तानुभव

परम पूज्य सद्गुरुदेव से आत्मिक रूप से जुड़े संत, महापुरुषों के आशीर्वाद, मंगलकामना संदेश प्राप्त हुए हैं, जो पत्रिका में सम्मिलित हैं। भक्त समुदाय में समाज के अग्रणी जननायक भी हैं, उनके भी शुभकामना संदेश एवं गुरुदेव के प्रति उनकी भावनाओं को भी पत्रिका में सम्मिलित किया गया है। पूज्य गुरुदेव के अनुगत शिष्य-भक्त परिवार के 100 से अधिक गुरु भ्राताओं के भक्तानुभव इस पत्रिका में समाहित हैं, जिन्हें पढ़कर हम अपने गुरुदेव की भक्तों के प्रति वात्सल्यता, करुणा के पक्ष को जानकर आनंदित होंगे, कि गुरुदेव दिखते व्यष्टि में हैं, पर समिष्टि में व्याप्त हो, सबकी यथायोग्य कुशलक्षेम रखते हैं।

जीवन यात्रा के 70 छायाचित्र संकलित

पत्रिका में 70 बिंदुओं के साथ गुरुदेव के प्रारंभ से लेकर अभी तक के 70 छायाचित्र दिए गए हैं। विविध अनुष्ठानों एवं पावन आयोजनों के छायाचित्र भी उन आयोजनों की स्मृतियों को जागृत करेंगे। उक्त स्मारिका के माध्यम से परम पूज्य गुरुदेव की अति पुनीत जीवन यात्रा के बारे में सभी भक्तों को जानने का अवसर प्राप्त होगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्री स्वामी जी महाराज हीरापुर

"उनकी पुनीत यात्रा" पावन स्मारिका

जरूरी खबरें