Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

सांसद श्री चौधरी और विधायक श्री पटेल ने 109 वृद्धजनों को वितरित किए सहायक उपकरण

कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज का 44वां दीक्षा दिवस श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया

हजारों गो सेवकों ने अपने हस्ताक्षर कर गो संरक्षण का संकल्प लिया

सभा में 320 महिला स्व सहायता समूह 30 ग्राम संगठन की महिलायो ने दोबारा भाग लिया

भमका में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन : श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को सुना रहे भक्तों को

Aditi News Team

Wed, Sep 30, 2026

भमका में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

गाडरवारा । गाडरवारा समीप ग्राम भमका में संगीतमय श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चलते गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों का श्रवण कर रहे हैं।

श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पंडित बीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और सदाचार से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया । भजन-कीर्तन और धार्मिक संगीत के बीच श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। कथा स्थल पर प्रतिदिन आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कथा के माध्यम से लोगों को धर्म, संस्कार, सत्य, सेवा और सदाचार का संदेश दिया श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से ग्राम भमका सहित आसपास का क्षेत्र भक्तिमय नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं ने अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

संगीतमय श्रीमद्भागवत पुराण कथा

जरूरी खबरें