Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

जांच के दौरान 9 वाहनों में कमी पाये जाने पर जुर्माने की हुई कार्यवाही : जिला परिवहन विभाग द्वारा एनटीपीसी में संचालित फ्लाईऐश के परिवहन में लगे वाहनों की हुई जांच

Aditi News Team

Tue, Feb 17, 2026

जिला परिवहन विभाग द्वारा एनटीपीसी में संचालित फ्लाईऐश के परिवहन में लगे वाहनों की हुई जांच

जांच के दौरान 9 वाहनों में कमी पाये जाने पर जुर्माने की हुई कार्यवाही

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशों के परिपालन में जिला परिवहन अधिकारी व उनकी टीम द्वारा एनटीपीसी में संचालित प्लाईऐश परिवहन में लगने वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान 9 वाहनों में कमी पाए जाने पर मौके पर ही जुर्माने की कार्यवाही की गई।

जिला परिवहन अधिकारी नरसिंहपुर रवि बरेलिया ने बताया कि मंगलवार को चीचली- गाडरवारा रोड एवं गाडरवारा- तेंदूखेड़ा रोड पर एनटीपीसी में संचालित फ्लाईऐश के परिवहन में लगे लगभग 35 वाहनों की जाचं की गई। इन वाहनों में मुख्य रूप से असुरक्षित परिवहन, ओवरस्पीडिंग, परमिट शर्तों के उल्लंघन एवं मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं में की जांच की गई। जांच के दौरान 35 वाहनों में से 9 वाहनों में कमी पाए जाने पर मौके पर ही जुर्माने की कार्यवाही कर 62 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

यह कार्यवाही जिला परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया के नेतृत्व में जिला परिवहन विभाग के सुदामा जाट, संजय राजपूत, प्रभात अवस्थी, देवेन्द्र मेहरा के द्वारा की गई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जिला परिवहन अधिकारी नरसिंहपुर रवि बरेलिया

जरूरी खबरें