Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

घटना के 48 घंटे में पकड़ाये 03 शातिर लुटेरे : गाडरवारा में मोबाईल फोन लूट करने वाले शातिर लुटेरे गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में

Aditi News Team

Tue, Jan 20, 2026

गाडरवारा में मोबाईल फोन लूट करने वाले शातिर लुटेरे गाडरवारा पुलिस की गिरफ्त में

Ø घटना के 48 घंटे में पकड़ाये 03 शातिर लुटेरे

Ø लूटे गये तीनों मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकल हुई बरामद

दिनांक 09/01/2026 को प्रार्थिया शाम करीबन 7/30 बजे जमाड़ा रोड स्थित कोचिंग से पैदल अपने घर विजय कॉलोनी जा रही थी । प्रार्थिया का मोबाईल उसके हाथ में रखा हुआ था तभी उत्सव भवन के सामने पलोटनगंज की ओर से आये दो अज्ञात मोटरसाईकल सवार उक्त प्रार्थिया के हाथ से मोबाईल फोन छीनकर सरकारी अस्पताल तरफ भाग गये थे । इसी प्रकार दिनांक 17/01/2026 की शाम करीबन 5 बजे प्रार्थी सतेन्द्र द्विवेदी जमाड़ा बायपास पर पैदल जा रहे थे । तभी एक मोटरसाईकल सवार प्रार्थी के हाथ से उसका मोबाईल फोन छीनकर चीचली रोड तरफ भाग गया था । उक्त दिनांक को ही पतलोन रोड गाडरवारा रात करीबन 10/30 बजे अपने घर पैदल लौट रहे जगदीश गोलंदाज के हाथ से मोबाईल फोन छीनकर तीन मोटरसाईकल सवार इमलिया तरफ भाग गये थे । गाडरवारा पुलिस के द्वारा तीनें प्रार्थियों की रिपोर्ट पर लूट के अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

मोटरसाईकल सवारों द्वारा की गई घटनाओं के संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा एल.एस. डागुर के नेतृत्व में थाना गाडरवारा पुलिस की पृथक-पृथक टीमों का गठन कर आरोपीगण की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए । पुलिस टीम द्वारा मुखबिरों को सक्रीय कर जानकारी एवं तकनीकी माध्यमों से पतासाजी की जिसके परिणामस्वरूप शातिर लुटेरे नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में आये ।

· *आरोपीगणः-*

1. हेमराज उर्फ छोटू पिता मट्टू कीर उम्र 23 वर्ष निवासी कुड़ारी थाना डोंगरगाँव जिला नरसिंहपुर

2. आशीष पिता फुलवर कीर उम्र 22 वर्ष निवासी कुड़ारी थाना डोंगरगाँव जिला नरसिंहपुर

3. दीपक पिता फुलवर कीर उम्र 19 वर्ष निवासी कुड़ारी थाना डोंगरगाँव जिला नरसिंहपुर

*प्रकरण के सभी आरोपीगण आपस में रिश्तेदार है तथा गिरोह बनाकर मोबाईल लूट को अंजाम दे रहे थे ।*

· *जप्तीः-*

Ø छीने गये 03 मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त 01 बिना नंबर प्लेट की पल्सर एवं 01 बिना नंबर प्लेट की सीटी 100 मोटरसाईकल कुल कीमती करीबन 02 लाख रूपये आरोपीगण से जप्त की गई है ।

· *वैधानिक कार्यवाही-*

Ø तीनों आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

· *वैधानिक कार्यवाही-*

उक्त आरोपीगण की पतारसी एवं मशरूका बरामदगी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया, एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा एल.एस. डागुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल,उप निरीक्षक अंकित रावत,उप निरीक्षक अनिल भगत, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत,परमानंद, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे,बालकृष्ण रघुवंशी,सुजीत बागरी,शिवम पटैल, दीपक राजपूत, ऐश्वर्य वेंकट, शिशुपाल सिंह तोमर, सौरभ मिश्रा, करन सिंह ,रामसिंह, कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

गाडरवारा थाना प्रभारी विक्रम रजक

गाडरवारा एसडीओपी एल.एस. डागुर

जरूरी खबरें