Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

करेली में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक समारोह ‘कार्मेल अरौरा’ बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गया

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे के बेटे का वीडियो वायरल : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे का वायरल वीडियो, बोले आधा भोपाल मेरे नाम से डरता है

Aditi News Team

Fri, Sep 26, 2025

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे का वायरल वीडियो, बोले आधा भोपाल मेरे नाम से डरता है

नरसिंहपुर जिले के सियासी गलियारों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति का एक वायरल वीडियो जोरदार चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में नीर खुलेआम यह कहते नजर आ रहे हैं कि “आधा भोपाल मेरे नाम से डरता है और गली-गली जाकर मैं अकेले लोगों को मारता हूं।” इस बयान के साथ ही वीडियो में नगर के दो युवाओं की उनके घर बुलाकर सामूहिक पिटाई भी दिखाई दे रही है। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस प्रशासन की भूमिका और कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो में दिख रहे दोनों युवक नगर में गौ सेवा, भारतीय जनता युवा मोर्चा और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहते हैं। बताया जा रहा है कि इन युवकों का होटल में नीर प्रजापति के चचेरे भाई अमित प्रजापति उर्फ अम्मू से झगड़ा हुआ था। इसी विवाद को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को नीर और उनके परिजनों ने अपने घर बुलाया और वहां उनकी बुरी तरह पिटाई कर अपमानजनक वीडियो भी बनाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने वायरल वीडियो पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करती रही है, लेकिन इस मामले में अब तक चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। नगर में चर्चा है कि क्या यह मामला राजनीतिक दबाव में दब जाएगा। खासतौर पर भाजपा और उससे जुड़े संगठनों द्वारा गौ सेवा व धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय युवाओं के साथ हुई मारपीट पर अब तक कोई ठोस प्रतिक्रिया न देना भी लोगों को खटक रहा है।

लोगों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या पुलिस और प्रशासन नीर प्रजापति और उनके परिजनों पर सख्त कदम उठाएंगे या फिर यह मामला भी राजनीतिक रसूख की भेंट चढ़ जाएगा। फिलहाल जिले में यह मुद्दा चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है।

मामले को लेकर एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि हमें मामले की जानकारी नहीं है आप वीडियो भेज दीजिए, हम दिखवा लेते हैं।

Tags :

नरसिंहपुर

गोटेगांव

जरूरी खबरें