Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज दोपहर जबलपुर पहुँचकर बरगी बांध क्रूज हादसे में पीड़ित परिवारजनों से भेंट की

पत्रकारिता के जनक भगवान श्री नारद मुनि जी की जयंती के पावन पर्व पर कल शनिवार, 2 मई 2026 को मनाई जाएगी

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

आचार्य श्री की दुनिया दीवानी है : कुण्डलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन

Aditi News Team

Wed, Feb 18, 2026

आचार्य श्री की दुनिया दीवानी है

कुण्डलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि दिवस पर हुए विभिन्न आयोजन

कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैन तीर्थ कुण्डलपुर में युगदृष्टा, ब्रह्मांड के देवता, जन जन के संत, महासमाधिधारक,संत शिरोमणि, आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि दिवस 18फरवरी 2026 वुधवार को

विद्या शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से क्षु.रत्न डॉ 105 सुनयश्री माताजी,क्षु.श्री सुमनश्री माताजी के मंगल सानिध्य में

प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,आचार्य छत्तीसी विधान पूज्य बड़े बाबा काअभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धिकलश, आचार्य श्री के चरणों का अभिषेक किया गया। प्रचारमंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर क्षु.रत्न सुनय श्री माताजी ने आचार्य श्री के प्रति विन्यांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से ही बड़े बाबा मंदिर का इतना विशाल कार्य हो सका है। कहते हैं जब भगवान विराजमान हुए आचार्य श्री ने अश्रुधार से बड़े बाबा का पाद प्रक्षालन किया ।बड़े बाबा और छोटे बाबा की जोड़ी अजब निराली जग जाहिर है। बड़े बाबा आदिनाथ जी ने हमें असि, मसि कृषि ,जीवन यापन करने का ज्ञान दिया ।इसी तरह छोटे बाबा जी हमें जीवन जीने की कला सिखा कर समाधि कैसी होती है यह ज्ञान कराया। माताजी ने संस्मरणों के माध्यम से विन्यांजलि देते हुए आचार्य श्री की श्रेष्ठता, प्रेम , वात्सल्यता ,गुरु सेवा ,महानता का सुंदर चित्रण करते हुए कहा पूरी दुनिया उनकी दीवानी है ।आचार्य श्री ही एकमात्र संत है जिन्होंने अपना सबसे कीमती अपना सर्वश्रेष्ठ बड़े बाबा के प्रति समर्पित कर दिया। आचार्य श्री श्रेष्ठ समाधि कर शांत परिणामों से करके गए हैं ।हम सभी की भी ऐसी समाधि हो यही भावना हम सब की है। इस अवसर पर प्रथम अभिषेक ,शांति धारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य स्व. खेमचंद जैन स्व. बाबूलाल जैन दमोह की स्मृति में, बाहुबली आदिनाथ चडचत कर्नाटक ,किशनलाल प्रदीप प्रशांत हजारीबाग झारखंड, केएल जैन भागचंद जैन मंडी बामोरा, अर्चना दीप जैन भोपाल, गुलाबचंद मानकलाल जैन भोपाल , सविता मुन्नालाल जैन दमोह, राजेंद्र राहुल हेमचंद खिमलासा ,अमित ऋषभ कुमार जैन राहतगढ़ ,सुरेश चंद मालगुजार खिमलासा, नरेंद्र आशीष रांची आदि ने सौभाग्य पाया।सायंकाल श्री भक्तामर दीप अर्चना ,पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।संयम स्वर्ण कीर्ति स्तंभ पर एक दीप गुरु के समीप अंतर्गत श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर आचार्य भगवन की महाआरती कर गुरु चरणों में श्रद्धा पूर्वक नमन किया।

Tags :

कुंडलपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें