Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

कौड़िया व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे पूरी रात अंधेरा कायम रहा : पावर हॉउस कौड़िया की मेन लाइन में कुछ लोगों ने चेन डालकर फाल्ट बनाने से रातभर जागते रहे ग्रामीण

Aditi News Team

Fri, Mar 6, 2026

कौड़िया। बीती गुरुवार की रात बिजली फाल्ट बनने के कारण कौड़िया, इमलिया, सुकरी, गौडिझिरिया, चिरहकला सहित कई गाँव पूरी रात अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए, जिससे जनजीवन, बच्चों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हुए ।

बताया जाता हैं की पावर हॉउस कौड़िया की मेन लाइन में कुछ लोगों ने चेन डालकर फाल्ट बना दिया, जिससे हजारों उपभोक्ता बिजली गुल होने के कारण रात्रि 9 बजे से सुबह 9 बजे तक बिना बिजली के परेशान रहे,

कौड़िया सहित पास के गाँव और अन्य क्षेत्रों मे अंधेरे के कारण रातजागा करना पड़ा ।

पूरी रात बिजली न रहने से हालात खराब हो गए।

ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि बिजली विभाग ने गौडी झिरिया के कुछ लोगों को इसमें दोषी बताया हैं, उनके द्वारा ही बिजली में फाल्ट बनाकर बिजली बंद की।

यह भी बताया गया की गुरुवार को दिन में विद्युत वितरण केंद्र कौड़िया ने ग्राम गोंडी झिरिया में कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं का फीडर अलग-अलग किया गया था, अंतर्गत गोडी झरिया की बिजली, विद्युत विभाग द्वारा बंद कर दी गई या फीडर अलग करने से बंद हो गई, गावं में रखा ट्रांस फार्मर ख़राब, जिससे पूरे गोडीझिरिया के लोग अँधेरे में था। उनकी बिजली बंद होने से अनेक गुस्साए उपभोक्ता बिजली स्टेशन पहुंचे, उनके पहुंचते ही पावर हाउस के कर्मचारियों ने बिजली बंद कर दी ऐसी सूचना मिली दी । यह भी बताया गया है कि बढ़ते तनाव को देखते हुए बिजली विभाग को पुलिस थाना गाडरवारा से पुलिस बुलानी पड़ी तब जाकर मामला शांत हुआ, लेकिन कौड़िया एवं आसपास के क्षेत्र की बिजली पूरी रात बंद रही।

जहाँ की बिजली सप्लाई बंद थी वह गोडीझिरिया का आदिवासियों का एक छोटा सा टोला है।

कौड़िया बिजली केंद्र के अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि गौड़ीझिरिया के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मदिरा सेवन कर कौड़िया उपकेंद्र मे आकर जबरदस्ती लाइन बंद कराई गई थी एवं कार्यरत ऑपरेटर को गाली गलौज की गई। पोलिस प्रशासन के उपकेंद्र पहुंचने पर वंहा से सभी भाग गए। उसके उपरांत लाइन चालू कराई गई लेकिन असामाजिक तत्वों द्वारा चालू लाइन के साथ छेड़ छाड़ की गई, जिसके कारण लाइन पूरी रात बंद रही,इस प्रकार लाइन से छेड़ छाड़ कर हजारों घरों की बिजली व्यवस्था भंग किया जा गया जो ठीक नहीं है।

अगर किसी प्रकार की समस्या है तो वितरण केंद्र मे आकर अपने समस्या दे सकते है। जिसका निवारण हेतु स्वयं वितरण केंद्र प्रभारी निवारण करने की हर संभव कोशिश की जाती हैं।

शासन के नियमानुसार घरेलु बिजली बिल बिलकुल माफ नहीं है और खपत के अनुसार बिल दी जाती है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

हेमराज राजपूत कौड़ियां

जरूरी खबरें