Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस की मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी,02 किलोग्राम गाँजा,घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त,

राज्य शिक्षक संघ के नेतृत्व में जबलपुर संभाग के द्वितीय क्रमोन्नति से बंचित नरसिंहपुर जिले के शिक्षकों ने

वृक्षों को काटकर कागज बनाना, फिर उस कागज पर 'पेड़ लगाओ' लिखना—यही आज की सबसे बड़ी अज्ञानता है

दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध,थाना सांईखेडा की कार्यवाही

अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज ने क्षुब्ध होकर कहा कि गौमाता के प्राणों की रक्षा हेतु जितना यत्न भारत में हुआ

CISF के 57वें स्थापना दिवस (10 मार्च 2026) के उपलक्ष्य में : CISF इकाई जीएसटीपीपी गाडरवारा में पदस्थ बल सदस्यों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया

Aditi News Team

Thu, Feb 26, 2026

CISF के 57वें स्थापना दिवस (10 मार्च 2026) के उपलक्ष्य में

CISF इकाई जीएसटीपीपी गाडरवारा में पदस्थ बल सदस्यों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया

जिला अस्पताल नरसिंहपुर के सिविल सर्जन द्वारा इकाई प्रशासन से संपर्क स्थापित कर जिला ब्लड बैंक में रक्त की कमी की जानकारी दी गई थी। समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु CISF ने त्वरित पहल करते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया।

CISF सदैव मानवता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के प्रति समर्पित रही है। यह एक सुखद संयोग रहा कि आगामी 10 मार्च 2026 को CISF अपना 57वाँ स्थापना दिवस मनाने जा रही है, और उससे पूर्व यह सेवा कार्य संपन्न हुआ।

यह भी उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 26.02.2026 को NTPC Gadarwara का 14वाँ स्थापना दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में बल सदस्यों, उनके परिवारजनों तथा NTPC के कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन हिम्मत सिंह चौहान (परियोजना प्रमुख, NTPC गाडरवारा) द्वारा श्रेय कुमार पाण्डेय, उप कमांडेंट CISF, श्री मौर्या (GM/O&M) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

यह आयोजन CISF एवं NTPC के मध्य उत्कृष्ट समन्वय, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण की भावना का प्रतीक है।

इसके अतिरिक्त, CISF हमेशा मानवीय मदद हेतु हमेशा तैयार रहती है जिसके तारतम्य में दिनांक 20.02.2026 को नरसिंहपुर ब्लड बैंक में A- ग्रुप ब्लड जो कि बहुत कम मात्रा में पाया जाता है, जिसका अभाव होने के कारण अचानक ब्लड की आवश्यकता होने पर CISF इकाई से संपर्क किया गया जिसके फलस्वरूप इकाई प्रभारी द्वारा विभागीय आदेश देकर इकाई में पदस्थ प्रधान आरक्षक/अग्नि सुखेन्द्र पाल को तत्काल नरसिंहपुर ब्लड बैंक में भेजकर ब्लड दिलाया गया एवं जरूरतमंद की मदद की गई। इस मानवीय मदद के लिए बल सदस्य की बहुत सराहना की गई। CISF अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ साथ मानवीय मदद हेतु हमेशा तत्पर रहती हैं।

Tags :

अदिति न्यूज

CISF इकाई जीएसटीपीपी गाडरवारा

NTPC गाडरवारा

जरूरी खबरें