: हमारा मान, हमारा राष्ट्रगान, बना कीर्तिमान
Sat, Aug 14, 2021
पूरा भारत देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए उत्साह से तैयार हो गया है। सारे देश ने इसका जयघोष एक साथ राष्ट्रगान गाकर कर दिया है । डेढ़ करोड़ देशवासियों द्वारा अपना गाया राष्ट्रगान वेबसाइटपर अपलोड किया जाना एक असाधारण कीर्तिमान बना है। यह भारत की एकता, अखंडता और समरसता का उदघोष है ।
विगत 25 जुलाई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात में देशवासियों से एक साथ राष्ट्रगान गाने का आ किया था । यह आह्वानकिसी मंत्र की तरह समूचे भारत वासियों के मन मे समा गया और देखते ही देखते सबने मिलकर एक अपराजेय कीर्तिमान रच डाला ।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की पहल पर 15 अगस्त तक राष्ट्रगान गाकर वेबसाइट पर अपलोड करने का कार्यक्रम रचा गया। इसमे देश का सभी हिस्सों से , सभी वर्गों से लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया । बच्चे, बुजुर्ग,युवा, महिलाएं मानो कोई किसी से पीछे नही रहना चाहता था। नामी गिरामी कलाकार, जाने माने विद्वान, बड़े से बड़े नेता, आला अफसर, जाबांज सिपाही, मशहूर खिलाड़ियों से लेकर किसान, मजदूर, दिव्यांग तक सभी ने बराबरी से इसमे भाग लिया और एक स्वर में राष्ट्रगान गाया।कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और अरुणाचल प्रदेश से लेकर कच्छ तक सभी दिशाओं से जन गण मन के ही स्वर गूंज रहे हैं। भारत के बाहर रहने वाले देशवासियों ने भी इसमे उत्साह से हिस्सा लिया और दिखा दिया कि तन उनका भले ही दूसरे देश मे हो लेकिन मन तो उनका इसी भारत भूमि में रचा बसा है। हज़ारो मील दूर किसी कोने में बैठे भारत वासी ने जब अकेले में राष्ट्रगान गाया तो उसका स्वर एक सौ छत्तीस करोड़ देशवासियो एकाकार हो गया।सिर्फ इकीस दिन में डेढ़ करोड़ की संख्या पार हो जाना प्रतीक है इस बात का कि अगर भारत वासीठानलें तो कोई लक्ष्य कठिन नही हैं। यह इस बात का भी प्रतीक है कि डिजिटल इंडिया का भी स्वप्न साकार होने वाला है क्योंकि हर भारत वासी ने डिजिटल तकनीक का उपयोग करके अपना गान अपलोड किया है।
राष्ट्रगान हमारी आन बान शान का प्रतीक है।राष्ट्रगान गाने के इस कार्यक्रम से सभी मे उत्साह और उमंग का तो संचार हुआ ही है साथ पूरे विश्व को भी भारत की मजबूत एकता का संदेश मिल गया है।
: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन आज
Tue, Aug 10, 2021
गाडरवारा। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 वी में प्रवेश हेतु परीक्षा आज 11 अगस्त दिन बुधवार को आयोजित होगी । प्रवेश परीक्षा हेतु बनाये गए परीक्षा केंद्रों के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय साईंखेड़ा में 252, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में 300 एवं गाडरवारा के शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में 216,शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय(बीटीआई) में 300, शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 193, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 216, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विधालय में 297 एवं शासकीय राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विधालय बोहानी के परीक्षा केंद्र में 228 परीक्षार्थी शामिल होंगे ।बीते मंगलवार को स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे उक्त परीक्षा की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन किया गया जिसमें परीक्षा संचालन संवंधी निर्देश केंद्र अध्य्क्ष व प्रभारी प्राचार्य के के वर्मा के निर्देशन में किया गया जिसमें पर्यवेक्षकों को जरूरी निर्देश व्याख्याता एन पी साहू, माध्यमिक शिक्षक कमलेश गुप्ता एवं प्रधानपाठक आर् पी महिलांग ने दिये। बैठक में राजेश गुप्ता,रामकुमार कौरव, महेश अधरुज, के के शर्मा, हरि बाई सोनी, अर्चना नामदेव, सविता ठाकुर,सुलेखा पूरी, सुबोध साहू,मधुसूदन पटैल, सचिन लहरिया, देवेंद्र कौरव, जयप्रकाश मालवीय सहित अन्य उपस्थित रहे।
: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत् खरीफ 2021 बीमाँकन की अन्तिम तिथि 09 अगस्त निर्धारित
Fri, Aug 6, 2021
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत् खरीफ 2021 हेतु फसल बीमा के बीमाँकन की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2021 से बढ़ाकर 09 अगस्त 2021 की गई है एवं बैंक फसल बीमा हेतु 16 अगस्त 2021 तक पोर्टल पर एंट्री कराई जा सकेगी ।
उप संचालक कृषि ने बताया बताया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत फसल बीमा कराने हेतु मात्र छः दिन का समय शेष है। वर्तमान में वातावरण में अद्रता अधिक होने के कारण कीट व्याधि एवं रोगों का प्रकोप फसलों में बहुत तेजी से होने की संभावना है, ऐसी स्थिति में कृषक बंधुओं के लिए फसल बीमा सुरक्षा कवच का कार्य करेगा। अतः जिले के समस्त कृषकों से अपील है कि अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलें उगाने वाले बटाईदारों और कास्तकारों सहित सभी किसान अपनी फसलों का बीमा आच्छादन प्राप्त करने हेतु पात्र हैं। योजना सभी कृषकों के स्वैच्छिक की गई है। अल्पकालिक फसल ऋण प्राप्त करने वाले कृषकों की फसलों का बीमा सम्बन्धित बैंक द्वारा किया जायेगा। अऋणी कृषक अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा बैंक, लोक सेवा केन्द्र एवं कार्यरत बीमा कम्पनी के एजेन्टों के माध्यम से करवा सकते हैं, अऋणी कृषक की श्रेणी हेतु सम्बन्धित कृषक के द्वारा किसी भी राष्ट्रीयकृत् अथवा सहकारी बैंक में जाकर आवश्यक औपचारिकतायें (जैसे-आधार कार्ड की प्रति, जमीन संबंधी दस्तावेज, बुवाई का प्रमाण-पत्र इत्यादि) पूर्ण करने के उपरांत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का निर्धारित प्रीमियम जमा कर योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही जो ऋणी कृषक अपना फसल बीमा नहीं कराना चाहते है वे बैंक में ऑप्ट-आउट आवेदन जमा कर सकते हैं।