Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

नर्मदा नदी किनारे एवं निचले क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील

स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

चलित न्यायालय कार्यवाही के दौरान गोसलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

"जीवन केवल समय काटने का नाम नहीं, स्वयं को जानने का निरंतर प्रयोग है"

भानपुरा रोड़ पर स्थित मांगलम रिसॉर्ट में आगामी : गरोठ में कलश यात्रा के साथ भव्य गोकृपा का शुभारंभ 20 जनवरी से

Aditi News Team

Sun, Jan 18, 2026

गरोठ में कलश यात्रा के साथ भव्य गोकृपा का शुभारंभ 20 जनवरी से

गरोठ(मन्दसौर)/ 18 जनवरी, भानपुरा रोड़ पर स्थित मांगलम रिसॉर्ट में आगामी 20 जनवरी 2026 मंगलवार से 26 जनवरी 2026 सोमवार तक दूधाखेड़ी माता जी के पवित्र स्थल पर प्रस्तावित गो शाला के सहयोगार्थ नारायण सिंह सिसोदिया परिवार डाकनी की और से आयोजित भव्य श्री गो कृपा कथा 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता एवं श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त श्री के मुखारविंद से सप्त दिवसीय भव्य श्री गो कृपा का आयोजन होगा साथ ही ब्रज मंडल के दिव्य संतो द्वारा भगवती गोमाता की सेवा,सुरक्षा एवं सम्मान के लिए प्रारम्भ किए गए *गो सम्मान आह्वान अभियान* के निमित्त 22 जनवरी से 25 जनवरी 2026 को चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा जिसमें भारत के सभी राज्यों के दिव्य संत एवं गोप्रेमी *गो सम्मान आह्वान अभियान* पर मंथन कर आगामी 27 अप्रैल 2026 को सम्पूर्ण देश में मनाएं जा रहें *गो सम्मान दिवस* की विस्तृत कार्ययोजना तय की जाएगी ।

भव्य श्री गो कृपा कथा के शुभारंभ पर 20 जनवरी 2026 मंगलवार को गरोठ के थाना चौराया स्थित मृत्युंजय महादेव मन्दिर से भव्य कलशयात्रा शुभारंभ होकर कथा स्थल मंगलम रिसॉर्ट पहुंचेगी और उसके बाद दोपहर 01 बजे से सायं 04 बजे तक प्रतिदिन भव्य श्री गो कृपा कथा का आयोजन होगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें