: गाडरवारा,दस्तावेज सत्यापन कार्य शुरु होने से जगी भर्ती शुरू होने की आस
Wed, Jun 9, 2021
गाडरवारा। लम्बे समय से शिक्षक बनने की बाट जोह रहे शिक्षित बेरोजगारो में अब रुके पड़े दस्तावेज सत्यापन कार्य शुरू होने से शिक्षक भर्ती शुरू होने की आस बढ़ गई है। विदित हो की मप्र के शासकीय स्कुलो में शिक्षको के रिक्त पड़े पदों पर भर्ती हेतु उच्च माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षक भर्ती हेतु पात्रता परीक्षाओ के नतीजे बहुत पहले ही आ गए थे । परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य पिछले वर्ष शुरू भी हो गया था लेकिन कोविड 19 संक्रमण के चलते उक्त कार्य स्थगित हो गया एवं बार बार उसे स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा टाला भी गया। इस वर्ष भी पहले अप्रेल अंत एवं उसके बाद 20 मई तक दस्तावेज सत्यापन शुरू करने के निर्देश आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दिए गए लेकिन कोरोना संक्रमण की मारामारी के चलते अब 7 जून से दस्तावेज सत्यापन का कार्य डीईओ कार्यालय नरसिंहपुर में शुरू हुआ है। स्थानीय निवासी सचिन नेमा ने दस्तावेज सत्यापन शुरू होने पर खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा की हम लोग लम्बे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का इंतजार कर रहे है। आशा है अब बन्द पड़े दस्तावेज सत्यापन कार्य शुरू होने से जल्द ही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया भी पूर्ण होगी। कौंडिया निवासी कपिल मालवीय ने बताया की मप्र में मार्च 2014 के बाद से शिक्षको के रिक्त पड़े पदों पर भर्ती नही हुई जैसे तैसे भर्ती शुरू भी हुई तो कोविड 19 के चलते प्रक्रिया को बार बार रोकना पड़ा लेकिन अब उम्मीद है की हम लोग जल्द शिक्षक बन जाएंगे। उल्लेखनीय है की बन्द पड़े दस्तावेज सत्यापन शुरू करने की मांग हेतु ज्ञापन भी शिक्षित बेरोजगारो ने बीते माह दिया था । गाडरवारा क्षेत्र से भी अनेक शिक्षित बेरोजगार जो पात्रता परीक्षा पास कर चुके है वह भी दस्तावेज सत्यापन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरसिंहपुर पहुँच रहे है।
: गाडरवारा,विधार्थी संवाद का आयोजन 7 जून को
Sun, Jun 6, 2021
गाडरवारा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सोमवार 7 जून को शाम साढ़े 4 बजे वर्चुअल कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थी संवाद आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के सत्र 2020-21 अंतर्गत कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं से संवाद करेंगे। यह संवाद कोरोना महामारी के कारण जनित विपरीत परिस्तिथियों के दृष्टिगत विद्यार्थियों के संबल में वृद्धि पर केंद्रित होगा। इस कार्यक्रम हेतु छात्र छात्राएँ आवश्यक वेबलिंक द्वारा ऑनलाइन जुड़ेंगे। साईंखेड़ा बीईओ श्रीमती सुनीता पटैल ने समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के छात्र छात्राओं से विद्यार्थी संवाद में सहभागिता की अपील की है।
: जबलपुर,पाटन में फर्टिलाइजर और किराना दुकान सील
Fri, Jun 4, 2021
जबलपुर। कोरोना कर्फ्यू के आदेश का उल्लंघन करने पर आज शुक्रवार को पाटन में दो दुकानों अग्रवाल फर्टिलाइजर एवं प्रयास किराना को सील कर दिया गया है।
तहसीलदार पाटन प्रमोद चतुर्वेदी ने यह जानकारी देते हुये बताया कि ये दुकानें नियम विरुद्ध खुली पाई गई थीं। तहसीलदार पाटन के अनुसार कोरोना कर्फ्यू के आदेश का पालन कराने आज उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ पाटन के बाजार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मास्क नहीं लगाने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन करने वाले पांच व्यक्तियों पर भी जुर्माना किया गया।