Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

Aditi News Team

Tue, May 20, 2025
नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास नरसिंहपुर। न्‍यायालय द्वितीय अतिरिक्‍त सत्र न्‍यायाधीश श्रीमती संतोषी वासनिक के न्‍यायालय द्वारा नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म के प्रकरण में आरोपी सुनील जाटव आ. नंदराम जाटव आयु 20 वर्ष, निवासी- ग्राम सडूमर, थाना पलोहा बडा, जिला नरसिंहपुर (म.प्र.) को दोषसिद्ध पाते हुए आरोपी को धारा- 3/4, 11(v)/12 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 में क्रमश: 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000/- जुर्माना व 01 वर्ष सश्रम कारावास एवं 500/- जुर्माना तथा भादवि की धारा 450, 354-ग में क्रमश: 5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000/- जुर्माना व 1 वर्ष सश्रम कारावास एवं 500/- जुर्माना से व सूचना प्रौधोगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67ए, 67ख में क्रमश: 05-05 वर्ष सश्रम कारावास व 10000/- - 10000/- जुर्माना से दंडित किया गया।प्रभारी उपसंचालक अभियोजन/जिला लोक अभियोजन अधिकारी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन में विशेष लोक अभियोजक श्रीमती संगीता दुबे द्वारा उक्‍त प्रकरण में पैरवी की गई।

Tags :

जरूरी खबरें