Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र

स्वामी इंद्रदेव महाराज जी ने भी गौ सम्मान आव्हान अभियान का किया समर्थन

गाडरवारा गायत्री मंदिर में गौ माता की पूजा व धेनु चालीसा का पाठ कर गो माता के सानिध्य मे गो भक्तों ने सौंपा आवेदन

आज 27 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजे दादा जी धूनी वालों के दरबार में सभी गौ भक्त एकत्र होकर

सिहोरा मे पदस्थ न्यायाधीश सुधांशु सिन्हा एवं न्यायाधीश श्रीमति उर्वशी यादव का सिहोरा न्यायालय स्थानांतरण होने पर

: गर्मी में भी शिक्षकों का प्रयास,बच्चों को स्कूल भेजने के लिए घर-घर संपर्क

Aditi News Team

Fri, Apr 25, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  गर्मी में भी शिक्षकों का प्रयास,बच्चों को स्कूल भेजने के लिए घर-घर संपर्क सिहोरा । शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए, सिहोरा विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद धुर्वे बीआरसी बृजेश श्रीवास्तव, बी ए सी अश्वनी उपाध्याय, राकेश मिश्रा द्वारा बच्चों को स्कूल भेजने शिक्षकों गृह संपर्क करने कहा गया है। इसी तारतम्य में जनशिक्षा केंद्र खितौला बाजार के अंतर्गत प्राचार्य जे एल खांडे,जनशिक्षक श्यामराव मांडेलकर के दिशा निर्देशन में वार्ड नंबर 13 , वार्ड नंबर 14 लखराम, वार्ड 15 खितौला बाजार, वार्ड 16,17 में शासकीय प्राथमिक शाला लखराम, उमरिया नाका और माध्यमिक शाला खितौला बस्ती के शिक्षकों द्वारा गर्मी में भी सक्रिय रूप से बसाहटों में गृह संपर्क कर रहे हैं। शिक्षक अभिभावकों से मिलकर बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने का आग्रह कर रहे हैं, ताकि उनकी पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए। हालांकि, शिक्षकों के इस प्रयास में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश अभिभावक भीषण गर्मी का हवाला देते हुए बच्चों को स्कूल भेजने में असमर्थता जता रहे हैं। कुछ माता-पिता ने बताया कि वे स्वयं मजदूरी या अन्य कार्यों पर जाते हैं, जिसके कारण बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। वहीं, कई बच्चे गर्मी की छुट्टियों में अपने नाना-नानी के घर गए हुए हैं। शिक्षकों का कहना है कि वे अभिभावकों को शिक्षा के महत्व और नियमित स्कूल आने के फायदों के बारे में समझा रहे हैं। वहीं अभिभावकों ने कहा हैं कि स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई कराने के लिए शिक्षकों का यह समर्पण सराहनीय है, जो भीषण गर्मी के दौरान भी बच्चों की शिक्षा के प्रति चिंतित हैं और उन्हें विद्यालय से जोड़े रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अब देखना यह है कि शिक्षकों के इस प्रयास का अभिभावकों पर असर हुआ है कि शालाओं में कुछ बच्चे नियमित रूप से स्कूल पहुंचते हैं। गृह संपर्क में सक्रिय शिक्षकों में योगेन्द्र कुमार मिश्रा, तहमीना बानो अंसारी, जय प्रकाश तिवारी,मंजू दुबे, सरोज पटेल, अतिथि शिक्षक योगेश्वरी श्रीवास्तव, बलराम बर्मन, लीलावती उरमलिया,माया विश्वकर्मा, धनवंती जैसवानी, माया विश्वकर्मा,सरोज गौतम , विष्णु पटेल, ममता पाण्डे, विजय लक्ष्मी सोनी, रेखा देवी गर्ग , प्राथमिक शाला डाबू में निर्मल सोनी, सुशीला कोरी सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें