Wednesday 7th of October 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा सीरेगांव के सम्मेलन में युवाओं को समाजसेवा, अनुशासन, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई

‘उर्दू शेरो-अदब में राष्ट्रीय चेतना’ विषय पर विमर्श के साथ क्षेत्रीय साहित्यकारों एवं शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं

नरसिंहपुर में टिफिन कम आने पर भड़का गार्ड: बैंक में बंदूक से कर दी फायरिंग, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सालीचौका से दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं और यहां बड़ी संख्या में धान का उत्पादन होता है, फिर भी नगर में सेंटर नहीं बनाया

: नरसिंहपुर जिला तीसरी बार प्रदेश में अव्वल आने पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनायें हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम जारी,कलेक्टर ने किया विद्यार्थियों को सम्मानित

Aditi News Team

Tue, May 6, 2025
नरसिंहपुर जिला तीसरी बार प्रदेश में अव्वल आने पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनायें हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम जारी,कलेक्टर ने किया विद्यार्थियों को सम्मानित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2024- 25 की घोषणा मंगलवार को की गई। मुख्यमंत्री ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में नरसिंहपुर जिले ने लगातार तीसरी बार प्रदेश में अव्वल आने पर हार्दिक शुभकामनायें दी।   उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024- 25 में कक्षा 12 वीं में शासकीय स्कूलों में 91.9 प्रतिशत और कक्षा 10 वीं में शासकीय स्कूलों में 93.69 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है, जो मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान आया है। कक्षा 10 वीं में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 13.69 प्रतिशत और कक्षा 12 वीं में 10.90 प्रतिशत बढ़ा है। कक्षा 12 वीं में 21 विद्यार्थियों और कक्षा 10 वीं में 7 विद्यार्थियों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है।   कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों, और शिक्षकों को शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे माता-पिता, शिक्षकों और स्वयं के निरंतर प्रयासों का बहुत बड़ा योगदान है।   कलेक्टर ने कहा कि जो विद्यार्थी सफल नहीं हो पाये हैं, वे निराश नहीं हों। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता, बस जरूरत होती है सही दिशा, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास की।   शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर की कक्षा 10 वीं की छात्रा राजेश्वरी लोधी ने 500 में से 494 प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 7 वाँ स्थान प्राप्त किया तो वहीं छात्रा वत्सला श्रीवास्तव ने 500 में से 491 और छात्र रामकुमार सोनी ने 500 में से 491 अंक अर्जित कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 10 वाँ स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है ये उक्त तीनों शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के विद्यार्थी है। कलेक्टर ने इनकी इस सफलता विद्यार्थियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाई। उन्हें शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।   इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल व्यौहार, प्राचार्य और विद्यार्थी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें