: अश्वनी तिवारी जिला प्रबंधक नियुक्त
Tue, May 20, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी
अश्वनी तिवारी जिला प्रबंधक नियुक्त
नरसिंहपुर । जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक वर्तमान में कृषि शाखा करेली में विगत वर्षों से लगातार शाखा प्रबंधक पद पर कार्यरत सहज सरल कुलीन विप्र समाज के गौरव अश्वनि तिवारी को वरीयता क्रम में सर्वोच्चता के आधार पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, नरसिंहपुर का जिला प्रबन्धक (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) नियुक्त होने पर राष्ट्रीय श्रम जीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलनी कांत बाजपेई राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी प्रदेश अध्यक्ष ,संभागीय अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी के साथ साथ विप्र समाज के अध्यक्ष पंकज दुबे राकेश दुबे महेंद्र दुबे, मयंक दुबे ,आदि ने बधाई शुभकामनाएं दी l
: दोहे (क्षण भंगुर जीवन)
Mon, May 19, 2025
दोहे
(क्षण भंगुर जीवन)
पल में बनती बात है, पल में बिगड़े खेल।
जीवन नदिया नाव है, कर धारों से मेल।।काया माटी का महल, साँसों की है डोर।
टूटेगी जब डोर यह, छूटेगा यह ठौर।।धन दौलत यह राज सब, सपने जैसे जान।
जागोगे जब अंत में, होगा खाली स्थान।।जीवन के इस साज पर, मत कर तू अभिमान।
चक्र घूमता काल का, मिट्टी मिलती शान।पत्ते गिरते पेड़ से,थम जाता है शोर।
वैसे ही यह जिंदगी, क्षण भंगुर की भोर।।जी लो अपनी जिंदगी, नहिं कल का है ठौर।
हँस कर ही जीवन जियो, बड़ा कठिन है दौर।।बांध कर्म की पोटली, जाएगी जो साथ।
मिट्टी में तन यह मिले , छूटेंगे सब हाथ।।मत माया में तू उलझ, यह तो है उलझाव।
जीवन को ऊँचा करें, बस मन के सद्भाव।।पानी का है बुलबुला, क्षण भंगुर है श्वास ।
क्यों इतना अभिमान है,कुछ नहिं तेरे पास।।प्रेम करुण मन रख सदा, कर जीवन से प्यार।
बाकी सब झूठा यहाँ, यह संसार असार।।✒️
सुशील शर्मा
✒️
: सांईखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ठेकेदार की मनमानी के चलते अधूरे निर्माण कार्यों से जनमानस परेशान,जिम्मेदार ध्यान दे,,
Sun, May 18, 2025
सांईखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ठेकेदार की मनमानी के चलते अधूरे निर्माण कार्यों से जनमानस परेशान जिम्मेदार ध्यान दें
साईखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत देतपोन स्टैंड से धनोरा खैरी अजंता ढेगासरा डूंगरिया आड़े गांव तक बनने वाली रोड में अभी अधूरा काम चल रहा है। बरसात आने वाली है जबकि अभी पुरानी पुलिया ही नहीं निकल गई तो नया काम कहां से शुरू होगा कुआं जैसे गड्ढे बना दिए हैं पुलिया के पास में ठेकेदारों की मनमानी के तरीके से काम किया जा रहा है जनता को आने जाने में परेशानी होती है वर्तमान में बरसात चालू होने वाली है इसको देखते हुए ग्रामीणों ने भी कई बार 181पर शिकायत की है पर अभी तक उसका कोई नतीजा नहीं आया है अगर शासन प्रशासन ही इस बात पर ध्यान नहीं देगा तो कौन देगा आखिर चार-पांच गांव की जनता परेशान हो रही है ठेकेदार की मनमानी के चलते अधिकारी भी मौन है समय आने पर पता नहीं कौन सी बड़ी दुर्घटना होगी इसके जिम्मेदार कौन होगा।