Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

अधिकारियों की उदासीनता के चलते पंचायत सचिव की मनमानी पर उतारू

सरस्वती शिशु मंदिर संचालन समिति की आगामी कार्ययोजना एंव विध्यालय के नये परिवैश और आयामों पर हुई चर्चा

अग्निशमन शाखा द्वारा 14-04-26 से शुरू किए गए अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन अग्निशमन केन्द्र पर 20-04-26 को समापन हुआ

नरसिंहपुर में अज्ञात चोर तलाश कर चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार,आरोपी से मंदिर में चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद

लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त। • गिरफ्तार आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त

: जुए के फड़ पर छापा, 9 जुआडी गिरफ्तार, 29 हजार 50 रूपये जप्त

Aditi News Team

Sun, May 25, 2025
जुए के फड़ पर छापा, 9 जुआडी गिरफ्तार, 29 हजार 50 रूपये जप्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच.आर.पाण्डे एवं एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना ग्वारीघाट एवं थाना शहपुरा की टीम द्वारा 09 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 29 हजार 50 रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि दिनांक 25-5-25 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि संतनगर के पीछे एलएनटी मैदान में कुछ जुआड़ी बिजली खम्बे के नीचे स्ट्रीट लाईट की रोशनी में ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां कुछ जुआड़ी स्ट्रीट लाईट की रोशनी में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः अभिषेक पटैल उम्र 26 वर्ष निवासी संतनगर, जवाहिर यादव उम्र 46 वर्ष निवासी लाईन पार दुर्गा नगर ग्वारीघाट, राजू कोल उम्र 35 वर्ष, लोरेन्स उर्फ रोहित डेनियल उम्र 32 वर्ष, रज्जू उर्फ प्रसन्न सेन उम्र 30 वर्ष तीनों निवासी संतनगर ग्वारीघाट बताते हुये भीमनगर ग्वारीघाट निवासी प्रकाश समन्तरा के कहने पर यहां आकर जुआ खेलना बताये, जुआरियों के पास तथा जुआ फड़ से ताश के 52 पत्ते तथा 25 हजार 300 रूपये जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट तथा 49 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका-* जुआड़ियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने प्रधान आरक्षक ओमनारायण सिंह, आरक्षक गोपेश, विक्रम, संजय की सराहनीय भूमिका रही। थाना प्रभारी शहपुरा श्री प्रवीण सिंह धुर्वे ने बताया कि दिनांक 24-5-25 की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि खिरका मोहल्ला के सामने वाली रोड़ बिजली के खम्बे के नीचे ग्राम मगरमुंहा में कुछ जुआड़ी ताश पत्तो पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां 4 जुआरी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः दीपक कोल उम्र 28 वर्ष, नीरज कोल उम्र 22 वर्ष, शेख शाहिद उम्र 32 वर्ष, नरेन्द्र चक्रवर्ती उम्र 35 वर्ष सभी निवासी ग्राम मगरमुंहा बताये जुआरियों के पास तथा फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं 3 हजार 750 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। *उल्लेखनीय भूमिका-* जुआड़ियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह राजपूत, रमेश परतेती, आरक्षक रवि सनोडिया, सलमान, नितिन, विजय बरकड़े, प्रमोद की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें