: यूसीमास ग्लोटच अकादमी प्रदेश में अव्वल
Sun, Apr 27, 2025
यूसीमास ग्लोटच अकादमी प्रदेश में अव्वल
अबेकस एवं मानसिक गणना आधारित दुनिया की अनोखी शिक्षा पद्धति यूसीमास की जिले की अग्रणी संस्था ग्लोटच अकादमी जो वर्ष 2008 से ऊर्जा नगरी गाडरवारा में संचालित है।संस्था के संचालक नवीन सोनाली चौबे के अनुसार सन 2008 से निरंतर गाडरवारा के परिश्रमी बच्चे और लगन शील पालकों के अनवरत सहयोग से इस संस्था ने यूसीमास की राज्य स्तरीय,राष्ट्रीय स्तर पर एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार प्रतिवर्ष जीते हैं।साथ ही अभी तक सैकड़ों बच्चे यूसीमास कोर्स की स्नातक उपाधि प्राप्त कर अपने अपने क्षेत्र में अपनी विशिष्ट प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।वर्ष 2018 में अहमदाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में संस्था के द्वारा 5 बच्चों को सर्वोच्च रिकॉर्ड गिनीज बुक में भी दर्ज कराया है एवं वर्ष 2020 में ऑन लाइन प्रतियोगिता में नगर के 22 बच्चों ने ब्रिटेन की वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी अपनी विशिष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।वर्ष 2025 में 26 अप्रैल को इंदौर में आयोजित हुई यूसीमास राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संस्था के 43 प्रशिक्षित बच्चों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।नगर के दिव्यांश लोधी ने सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में चौथा स्थान एवं अन्य 8 छात्रों ने प्रवीण्य सूची में शीर्ष स्थान अर्जित किया।संस्था के 8 बच्चों ने प्राविण्य सूची में एवं 35 छात्रों ने सांत्वना स्थान प्राप्त कर आगामी अगस्त माह 2025 में आयोजित होने वाली 28 राज्यों की यूसीमास राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु संस्था के विद्यार्थियों का चयन इसी प्रतियोगिता द्वारा किया गया है।*नगर के बच्चों ने भाग लिया यूसीमास गणित के महाकुंभ में*यूसीमास मध्य प्रदेश द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली मेंटल एवं अर्थमैटिक अबेकस की 20 वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 26 एवं 27 अप्रैल 2025 को इंदौर में आयोजित हुई।जिले की अग्रणी ग्लोटच अकादमी से 43 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।इस प्रतियोगिता में 5 से 13 आयु वर्ग के मध्य प्रदेश के यूसी मास विद्यार्थियों को 8 मिनट में गणित के 200 सवाल जिसमें जोड़ना घटाना गुणा एवं भाग के से जटिल प्रश्नों को लिखित में हल करने का लक्ष्य दिया गया ।प्रतियोगिता सुबह 8:30 से आरंभ होकर शाम 4:30 बजे तक 5 चक्रों में आयोजित हुई। प्रत्येक चक्र में 800 विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें गाडरवारा नगर के बच्चों का समय शाम 4:30 बजे था। 26 अप्रैल को रात्रि में ही पालकों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा एवं यूसी मास की वेबसाइट से रिजल्ट की घोषणा हुई।विजेता एवं मेरिट प्राप्त बच्चों को 27अप्रैल को रविन्द्र नाट्य गृह इंदौर में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया गया।यू सी मास राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नगर के विजेता बच्चों के नाम इस प्रकार हैं ।दिव्यांश लोधी संपूर्ण प्रदेश में चतुर्थ स्थान पर रहे।साथ हीदिव्या राव दिव्यांशु राव, प्रणवी माटोल्या, राजनंदनी अरेले, संजीव पटेल,आर्या तिवारी, अक्ष सोनी, अलीशा अग्रवाल, देव प्रवीण मोकलकर ,दिव्या लोधी, दिव्यांश लोधी ,प्रबल तिवारी, प्रयान तिवारी, राघव दुबे, वैष्णवी कौरव , आरव माने, आरुषि माने, दिवाकर जाटव, हंसिका साहू, लक्ष्य परचानी,संस्कार ढ़िमोले,डेविड राजपुरोहित, एरोन रियान कुमार, अग्रिमा मलैया ,हार्दिक पलौड़ हयान गंगवानी, हितार्थ पलौड़,कौस्तुभ साहू, कुशाग्र शर्मा,शौर्य गुप्ता, तनिष्क अग्रवाल, युग कठल, अवनी चौरसिया, आभास पाराशर, मोइज उल इस्लाम, जैनम लुनावत कार्तिक साहू, मितिशा लुनावत, अवनीश साहू ,हर्षिता जाटव ,मोहित पटेल, शिवांश कौरव श्रेयांश आरसे।
: खुलरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चरमाई स्वास्थ व्यवस्थाएं,वार्ड बॉय के भरोसे पूरे अस्पताल का जिम्मा.
Sun, Apr 27, 2025
रिपोर्टर सना खान
खुलरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चरमाई स्वास्थ व्यवस्थाएं,वार्ड बॉय के भरोसे पूरे अस्पताल का जिम्मा.
एक ओर जहां प्रदेश सरकार गांव गांव स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध कराएं जानें की बात कर रही हैं लेकिन देखने में आ रहा है कि, इस भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय अस्पताल में अचानक कर्मचारीयों की भारी कमी के कारण लोग बाग, खासकर गरीब वर्ग स्वास्थ सुविधाओ से बंचित हैं, यहीं ताजा मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलरी में देखने को मिल रहा है जहां पर बताया गया है कि पूरा अस्पताल जिस पर लगभग आसपास के 40, 50, ग्रामों के नागरिकों के स्वास्थ की देखरेख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है लेकिन अस्पताल में एक मात्र वार्ड बॉय मनोज रैकवार ही उपलब्ध हैं! यह समस्या निर्मित होने का मुख्य कारण पूर्व में कार्यरत डॉक. के सी कोरी के सेवा निवृत एवम नर्सिंग आफिसर निहारिका ठाकुर एवम अन्य के स्थानांतरित होना है! ऐसे हालात में स्टॉफ नर्स, डॉक्टर, ड्रेसर, एएनएम, दाई सहित कंप्लीट ना होने से खुलरी, इमझिरी, बिलोनी, भौरझिर, सहित दर्जनों गांवों के अनेक मरीजों को अस्पताल से मायूस होकर बिना ईलाज घर लौटना पड़ रहा है या फिर मजबूरी में दूसरी जगह जाकर ईलाज करवाना पड़ रहा है! इस संबंध में स्थानीय खुलरी के जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया है जिन्होंने विषय को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ जनों से चर्चा कर समस्या के समाधान दिलाया है!
बी एम ओ (चावरपाठा)राजकिशोर पटेल
"उपरोक्त विषय मेरी जानकारी में है, हम अतिशीघ्र प्राथ. स्वास्थ केंद्र खुलरी में कर्मचारी उपलब्ध कराने हेतु प्रयासरत हैं!"
: गाडरवारा,1008 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण
Sun, Apr 27, 2025
1008 वे सप्ताह कदम ने किया पोधारोपण
गाडरवारा। जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 1008 वें सप्ताह का पौधारोपण पलोटन गंज स्थित शक्तिधाम मंदिर के सामने बगीचा प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें बिटिया नितारा रूंगटा,बिटिया कृति जैन बिटिया खुशी जैन, चिरंजीव शौर्य साहू,चिरंजीव सौरभ दीक्षित, चिरंजीव नचिकेत अग्रवाल,चिरंजीव धैर्य सोनी के जन्मदिवस पर एवं श्रीमती पुष्पा नारायण जी सोनी की शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित हुआ ।जन्मदिवस व शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युन्जय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभ कामनायें दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति रही ।