: राखी हत्याकांड के 4 आरोपियों को आजीवन कारावास
Thu, Dec 26, 2024
रिपोर्टर संदीप राजपूत
राखी हत्याकांड के 4 आरोपियों को आजीवन कारावास
न्यायालय चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नरसिंहपुर श्रीमती रश्मिना चतुर्वेदी ने ग्राम राखी थाना गोटेगांव के बहुचर्चित नितिन पटेल हत्याकांड में चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। प्रकरण में मृतक नितिन पटेल के परिवार की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता देवेंद्र गोस्वामी देबू ने बताया कि दिनांक 10 मई 2023 को अभियुक्तगण ने ग्राम राखी में नितिन पटेल पर प्राणघातक हमला किया था। जिससे उसकी मेडिकल कालेज जबलपुर में मौत हो गई थी। विचारण के दौरान 20 गवाह परीक्षित हुए। मामले में न्यायालय ने धारा 450, 148, 149, 302 भा. द.वि. का आरोप सिद्ध पाए जाने पर अभियुक्त इंद्रपाल पटेल, गोपाल पटेल, दिल्ली पटेल एवं अखिलेश पटेल को आजीवन कारावास की सजा और जुर्माना से दंडित किया है।
: डा.दीपक जायसवाल को भारत सरकार ने आर्थिक बजट में शामिल होने किया आमंत्रित
Thu, Dec 26, 2024
रिपोर्टर अवधेश चौकसे
डा.दीपक जायसवाल को भारत सरकार ने आर्थिक बजट में शामिल होने किया आमंत्रित
सालीचौका नरसिंहपुरः नगर की शान एन एफ आई टी यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल को दिनाँक 27-12-2024 को दिल्ली के नार्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय (भारत सरकार) में भारत के आर्थिक बजट सत्र 2025 -26 बजट सत्र में आर्थिक सलाह हेतु (एन.एफ.आई.टी.यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ.श्री दीपक जायसवाल को आमंत्रित किया गया हैं।उल्लेखनीय हैं कि वित्त मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार अंटोनी सिरियक द्वारा पत्र जारी हुआ हैं वहीं डॉ. दीपक जयसवाल को पूरी हिन्द मजदूर किसान यूनियन की टीम और इंद्रदेव महतो ,(केंद्रीय महासचिव एच एम के यू,राष्ट्रीय सचिव और अध्यक्ष कोल फैडरेशन) तथा शुभचिंतकों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
: मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने किया सुसाइड, फ्लैट पर मिला शव
Thu, Dec 26, 2024
मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने किया सुसाइड, फ्लैट पर मिला शव
मशहूर रेडियो जॉकी और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सिमरन सिंह गुरुवार (26 दिसंबर) को अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। 'जम्मू की धड़कन' के नाम से मशहूर 25 वर्षीय सिमरन की मौत ने उनके प्रशंसकों और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सिमरन का शव गुरुग्राम के सेक्टर 44 स्थित अपार्टमेंट के एक फ्लैट में कमरे के अंदर बरामद हुआ।पुलिस के मुताबिक, सिमरन का शव उनके कमरे में मिला। शुरुआती जांच में यह मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन घटना की जांच अभी जारी है। पुलिस को शव के पास से किसी भी तरह का कोई नोट नहीं मिला है। दरवाजा अंदर से बंद था और जब खिड़की से देखा गया, तो सिमरन मर चुकी थी। उनके साथ रहने वाले दोस्त ने सबसे पहले घटना की सूचना पुलिस को दी।