: सिहोरा में पुण्यतिथि पर शासकीय सिविल अस्पताल उपस्थित सभी मरीजों एव उनके परिजनों को भोजन वितरण किया
Thu, Dec 26, 2024
रिपोर्टर अनिल जैन
आज दिनांक 26/12/25 दिन गुरुवार को स्व. श्री लक्ष्मीचंद जी की छटवी पुण्यतिथि पर पुत्र अरुण कुमार जैन एव आनंद प्रकाश जैन प्रकाश चंद जैन जी के द्वारा शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा में उपस्थित सभी मरीजों एव उनके परिजनों को भोजन वितरण कराया एवं श्री विद्यासागर सेवाश्रम समिति गौशाला में समस्त गौवंश के लिए गौग्रास की व्यवस्था कराई गई।इस अवसर पर राकेश जैन,अतुल जैन,अनिल जैन ठेकेदार,ज्योति पटेल,बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे। श्री विद्यासागर सेवाश्रम समिति गौशाला गोसलपुर कार्यकारी अध्यक्ष अनिल जैन जी के द्वारा परिवार के पुण्य की अनुवोदना की गई ।
: लोधी लोधा लोध समाज का अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन आयोजित
Thu, Dec 26, 2024
रिपोर्टर अवधेश चौकसे
लोधी लोधा लोध समाज का अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन आयोजित
सालीचौका नरसिंहपुरःगत 25 दिसंबर को मानस भवन में लोधी लोधा लोध सामाजिक कल्याण संगठन भोपाल द्वारा अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया । जिसमें देशभर से 500 से भी अधिक युवक युवतियों ने सम्मिलित होकर अपना परिचय दिया। इस मौके पर युवक युवतियों के परिवार जन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में समाज के प्रदेशाध्यक्ष, जालमसिंह पटेल पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन, कोकसिंह नरवरिया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लोधी महासभा, श्रीमती कांति पटेल राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लोधी महासभा एवं वरिष्ठ समाज सेवी लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर संस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये गये। समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथियों ने सभी युवाओं को शुभकामनायें दी। अंत में समिति अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का एवं युवक युवतियों परिवारजनों का आभार व्यक्त किया।
: उमेश पाली हुये सम्मानित
Thu, Dec 26, 2024
रिपोर्टर अवधेश चौकसे
उमेश पाली हुये सम्मानित
सालीचौका नरसिंहपुरः गत दिवस नगर के युवा पत्रकार उमेश पाली को असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्टस प्रांतीय अधिवेशन के मंच पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राधा बल्भ शारदा और तमाम पदाधिकारीयों की गरिमामयी उपस्थिति में भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया,इस अवसर पर नगर के पत्रकारो,शुभचिंतकों ,इष्ट मित्रों द्वारा श्री पाली को बधाई शुभकामनाएं दी जा रही हैं वहीं उनके द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया है।