: गाडरवारा,जीवट व्यक्तित्व के धनी थे,श्री जगदीश प्रसाद जी दुबे,नागेन्द्र त्रिपाठी की कलम से
Fri, Dec 27, 2024
जीवट व्यक्तित्व के धनी थे श्री जगदीश प्रसाद जी दुबे,नागेन्द्र त्रिपाठी की कलम से
गाडरवारा,प्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ता पं श्री जगदीश जी दुबे अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी स्मृतियाँ समाज को हमेशा प्रेरित करती रहेगीं, कठोर परिश्रमी,स्पष्ट वक्ता, विद्वान एवं सहयोगी के रूप में उन्हें जाना जायेगा, उनके साथ अनेक स्मृतियाँ हैं, मेरा छोटा भाई महेन्द्र त्रिपाठी उनका जूनियर है उन्हीं के संरक्षण में उसने वकालत सीखी है, पिताजी के देवलोक गमन के पश्चात तर्पण हेतु हम आदरणीय दुबे जी के साथ प्रत्येक वर्ष पुण्य सलिला माँ रेवा के तट जाते थे क्षेत्र के सभी घाटों के साथ सन 2018 में विचार आया कि क्यों न हम मां की प्रदक्षिणा करते हुए उनके घाटों पर तर्पण करें आदरणीय बाबूजी, आदरणीय पं रामविलास जी दुबे, श्री रामकुमार जी कौरव और मैं अपने वाहन से ककराघाट से निकल पडे यहां से होशंगाबाद, खंडवा, बुरहानपुर, भडोच, महेश्वर, बरमान, जबलपुर होते हुए लगभग आठ दिन में अमरकंटक होते हुए पुनः ककराघाट आये मां के अनेक घाटों पर तर्पण किया, प्रत्येक वर्ष किसी तीर्थ स्थान पर पितृमोक्ष अमावस्या को पितरों की विदाई का क़म चलता था उनके साथ जगन्नाथ पुरी, द्वारिका, अयोध्या जी, प्रयागराज, बनारस,कुरूक्षेत्र, मातृ गया (हरयाणा) आदि अनेक स्थानों पर जाने एवं दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ(आपको तीर्थ स्थानो में जगन्नाथ पुरी बहुत ही पसंद था) बिलहेरा (राजमार्ग ) से गाडरवारा आकर छोटे रूप में बकालात करके कठोर परिश्रम से गरधा के पास जमीन क़य की जहां आज पावर प्लांट है,वहाँ आपने कठोर परिश्रम किया कोर्ट के बाद वे अनेक वर्षों तक सीधे खेत पर जाते और वहां के कार्य सम्पन्न कराते, इसके साथ ही आपके अनेक धार्मिक आयोजन, किसानो के आंदोलन के साथ अनेक केसों मे आपको महारत हासिल था, अनेक हस्तियों के आपने के लडे उसमें पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान शामिल हैं, आरम्भ में किसानों के आन्दोलनों में बढ चढकर भाग लिया स्वयं पर केस भी बने पर धुन के पक्के आदरणीय दुबे जी कभी विचलित नहीं हुए, हमेशा मुह में पान, मिष्ठान प्रिय एवं मधुर मुस्कान उनकी पहचान रही है,जो उनके नजदीक रहे हैं वे सब जानते है कि आदरणीय बाबूजी जितने कठोर बाहर से दिखते थे उतने मुलायम हृदय से थे, उनकी पहचान बस यही रही कि "जो ठान लिया वह करते थे भलेही उसमें कितना भी बिरोध, हो लोग कुछ भी कहें" पर वो उसे करते, इतनी बडी हस्ती और सहज सरल रहना यह उनका बहुत बडा गुण था, आदरणीय दुबे जी को पढने का बहुत शौक था प्रतिदिन पुस्तक पढते और पढ़ने हेतु सभी को प्रेरित करते, मुझसे कहते तुम पुस्तकालय के पदाधिकारी हो पुस्तक पढा करो और पुस्तकालय के लिए नवीन पुस्तकें क़य कराओ यदि नहीं जा पाते पुस्तक लेने तो मैं चलूंगा समिति के साथ, अनेक प्रसंग हैं उनके जो हमेशा स्मृतियों में रहेगें, जिसके साथ उनकी हसी-मजाक होती थी वह सुनने योग्य रहती थी।आज आदरणीय बाबूजी हमारे बीच नहीं है पर उनकी जीवटता,अखडपन और उनका स्नेह हमेशा स्मृतियों में रहेगा।सादर नमन.....पं नगेन्द्र त्रिपाठी, गाडरवारा
: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी का निधन
Thu, Dec 26, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी का निधन
आज देश के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी आज हमारे बीच में नहीं रहे, उन्होंने कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की।ऑक्सफ़ोर्ड से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि मिली।अर्थशास्त्र के प्रोफ़ेसर रहे संयुक्त राष्ट्र में काम किया।योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे रिज़र्व बैंक के गवर्नर भी रहे।देश के वित्त मन्त्री रहकर देश को सबसे कठिन परिस्थिति से बाहर निकाला।देश के 10 वर्ष तक प्रधानमंत्री रहे और इसी दौरान देश की अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम दिया।मनमोहन सिंह वो व्यक्ति हैं जिनका मूल्यांकन सिर्फ़ समय ही कर सकता है। ऐसे लोग महानता के उस शीर्ष पर होते हैं जहां बहुत कम लोग ही पहुँच पाते हैं।उन्होंने अपने नेतृत्व और आर्थिक सुधारों से भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
: नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में 27 दिसम्बर को लगाये जाने वाले शिविर
Thu, Dec 26, 2024
नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में 27 दिसम्बर को लगाये जाने वाले शिविर
नरसिंहपुर,।सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गाँव की ओर कि आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान जिले में चलाया जा रहा है।मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले की नगरीय निकायों व 6 जनपद पंचायतों में क्लस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 दिसम्बर को नगर पालिका परिषद गाडरवारा के शास्त्री वार्ड व पटैल वार्ड के लिए आश्रय स्थल चुंगी नाका गाडरवारा में, नगर पालिका परिषद करेली के हनुमान वार्ड के लिए साहू किराना के पास, नगर पालिका परिषद गोटेगांव के ठाकुर बाबा वार्ड के लिए डॉ. प्यासी के सामने, नगर परिषद तेंदूखेड़ा के वीर सावरकर वार्ड के लिए कृषि उपज मंडी प्रांगण तेंदूखेड़ा में और नगर परिषद सांईखेड़ा के अग्रसेन वार्ड, वीर शिवाजी वार्ड, स्वामी विवेकानंद वार्ड, भीम राव अम्बेडकर वार्ड व राजपूत कॉलोनी वार्ड के लिए डॉ. चौहान के पास शंकर मंदिर में शिविर लगाये जायेंगे।इसी तरह 27 दिसम्बर को जनपद पंचायत नरसिंहपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गड़रिया व पाठा, जनपद पंचायत गोटेगांव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलखेड़ी शेढ़ व सिवनीबंधा, जनपद पंचायत करेली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुम्हरोड़ा व हिनौतिया, जनपद पंचायत चांवरपाठा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत काशीखैरी व खैरीकला के संबंधित ग्राम पंचायत भवन में, जनपद पंचायत चीचली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उकासघाट व शाहपुर के पंचायत मुख्यालय में और जनपद पंचायत सांईखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बनखेड़ी व झिरियामाता में शिविर लगाये जायेंगा।