: एनसीसी कैडेट्स ने बिछुआ नगर में निकाली तिरंगा रैली
Tue, Aug 12, 2025
एनसीसी कैडेट्स ने बिछुआ नगर में निकाली तिरंगा रैली
रिपोर्टर शिवजी चोरिया छिन्दवाड़ा (बिछुआ
)तिरंगा यात्रा की थीम पर शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा बिछुआ नगर में तिरंगा रैली निकाली गई लेफ्टिनेंट रघुवीर उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा एमपी एनसीसी बटालियन छिंदवाड़ा के कमांडिंग ऑफिसर थॉमस ओमन के निर्देशन व महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पूजा तिवारी एवं आइक्यूएसी प्रभारी डॉ.अजीत डेहरिया के मार्गदर्शन में प्राचार्य ने महाविद्यालय की तिरंगा रैली को हरी झंडी देकर अग्रसर किया तिरंगा रैली में बिछुआ पुलिस, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बिछुआ के विद्यार्थी शिक्षक, शासकीय कन्या शाला के विद्यार्थी, शिक्षक ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर रैली को सफल बनाया जिसमे प्रमुख रूप से बिछुआ पुलिस ने यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एनसीसी कैडेट्स में शिवानी डेहरिया,मयूरी अवथरे,आनंद कुमरे,सपना धुर्वे, दीपक पंद्राम,पूजा चौरिया,ब्रिजेश उईके,सुमित साहू,वर्षा कुमरे , रागिनी बेलवंशी,गोरी टांडेकर,रीना सोनेवार एवं महाविद्यालय में नवीन भर्ती वाले कैडेट्स ने भाग लिया महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ साक्षी सहारे डॉ शाहिदा मंसूरी डॉ फरहत मंसूरी डॉ. अनिल कुमार अहिरवार रामप्रकाश डेहरिया, दुजारी बोसम,ग्रंथपाल श्री मनीष पटेल उपस्थित रहे एवं समस्त अधिकारी/ कर्मचारी व छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
: हा. से. स्कूल सिहोरा में राष्ट्रीय पर्व को लेकर हुई बैठक
Tue, Aug 12, 2025
रिपोर्टर सना खान
हा. से. स्कूल सिहोरा में राष्ट्रीय पर्व को लेकर हुई बैठक
सिहोरा स्कूल में 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई है, जिसमें क्षेत्रीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे। इस बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई।कार्यक्रम की रूपरेखा: विद्यालय में 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जैसे कि झंडोत्तोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता।मुख्य अतिथि का स्वागत: क्षेत्रीय विधायक के आगमन के संबंध में चर्चा की जाएगी और उनके स्वागत की व्यवस्था की जाएगी।कार्यक्रम के आयोजन कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिम्मेदारियों का आवंटन किया जाएगा और आवश्यक व्यवस्थाओं की जा सकेगी।देशभक्ति भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम,देशभक्ति भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की जाएगी, जिसमें विद्यार्थी भाग लेंगे।-झंडोत्तोलन: झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे बैठक में विद्यालय के शिक्षक, अशासकीय विद्यालय के विद्यार्थी और अन्य कर्मचारी भाग लेंगे । इस अवसर पर विद्यालय को सजाने और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा सकता है। सिहोरा हाई मैं इस अवसर पर प्राचार्य अल्फ्रेड उइके, राजेश सेन, ग्राम पंचायत सरपंच प्रभात नगपुरिया सतीष शर्मा, जितेंद्र कौरव,गोविंद चंदोलिया, सतीष कौरव, उमाशंकर शर्मा,शरण बरसैया, मनीष कोरी, शैलेंद्र साहू, सतीश चौधरी, अंकित नागवंशी, सना खान, राघवेंद्र कौरव, आविद ख़ान, सरिता सुहाने, मयूरी साहू, कौशल्या बर्मा, ज्योति धानक, दीप्ति बर्मा, उपाध्याय बाबू,मोनिका पटेल उपस्थित रहे !
: स्व. सुभाष राय की जन्मतिथि पर कल होगे विभिन्न सेवा कार्य
Tue, Aug 12, 2025
स्वर्गीय सुभाष राय की जन्मतिथि पर होगे विभिन्न सेवा कार्य।
गाडरवारा। धार्मिक एवं समाज की सेवा में सदैव समर्पित रहने वाले सुभाष राय जिन्होंने अपने अल्प जीवनकाल में अनेक उपलब्धियां हासिल करते हुए निस्वार्थ भावना से कार्य किए। जिनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।आज भी उनके जाने के बाद भी उसके बताए पदचिन्हों पर मित्र मंडल चलकर उनके सेवा कार्य करते आ रहा है। इसी तारतम्य में स्वर्गीय सुभाष राय की जन्मतिथि के अवसर पर जनहित में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें सर्वप्रथम प्रात 9 बजे से तालाब परिसर में पौधारोपण किया जाएगा। शासकीय सिविल अस्पताल परिसर में दोपहर 11 बजे से मानव सेवा संघ के माध्यम से खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा साथ है श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति के प्रायोजन में दोपहर 11.30 बजे श्रद्धांजलि सभा एवं शासकीय सिविल अस्पताल को सैकड़ों इंजेक्शन एवं दवाइयां औषधि सेवा के माध्यम से अस्पताल अधीक्षक को भेंट की जाएगी। एवं रात्रि 8 बजे रेलवे स्टेशन परिसर में विशाल राम रोटी समिति के माध्यम से भोज प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष भैया मित्र मंडल ने आत्मीय स्नेहीजनो से समयानुसार उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।