: जिले की 25 अपूर्ण गौशालाओं को पूर्ण करने की मांग- पवन पटेल
Thu, Aug 7, 2025
अदिति न्यूज सतीश लमानिया
जिले की 25 अपूर्ण गौशालाओं को पूर्ण करने की मांग- पवन पटेल
गाडरवारा। सरकार लगातार गौ संवर्धन और संरक्षण के लिए कार्य करती है। देखने में आता है कि जमीनी स्तर पर हकीकत और कुछ है। गौवंश ओर आवारा पशुओं की समस्याओं को देखते हुए भाजपा नेता पवन पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एक शिकायत पत्र नरसिंहपुर जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मुलाकात कर उनके निवास पर सौपा। पत्र में उल्लेख की नरसिंहपुर जिले में संचालित गौशालाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी एवं निरीक्षण से ज्ञात हुआ है कि जिले में साईखेड़ा ब्लॉक की पलोहाबड़ा, गरधा एवं अन्य 23 गौशालाएं अधूरी निर्माण स्थिति में हैं अथवा संचालन से वंचित हैं।सरकार की मंशा के अनुरूप पंजीयन नहीं हो पा रहा है। सरकार से आर्थिक सहायता से भी वंचित हो रही है।मुख्य समस्याएं निम्नलिखित हैं:1. निर्माण कार्यों में देरी: कई गौशालाओं में छायादार शेड, चारदीवारी, बिजली फिटिंग, पानी की व्यवस्था आदि कार्य अभी भी अपूर्ण हैं, जिससे वहां गायों का उचित रखरखाव नहीं हो पा रहा है।2. उचित प्रबंधन का अभाव: पूर्व निर्धारित समिति द्वारा संचालन कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, जिससे पशुओं की देखरेख एवं पोषण में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं।3. चरागाह भूमि का अभाव: कई गौशालाओं के लिए निर्धारित चरागाह भूमि का सीमांकन एवं हस्तांतरण नहीं किया गया है, जिससे पशुओं के चारे की समस्या बनी हुई है।4. सरकारी धन का अपूर्ण उपयोग: कुछ गौशालाओं में स्वीकृत धन का उपयोग निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखा रहा है।समस्त अधूरी एवं अहस्तांतरणीय गौशालाओं का शीघ्र निरीक्षण कराते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश प्रदान करें।निर्माण कार्यों एवं संचालन में आई बाधाओं को दूर कर शीघ्र संचालन सुनिश्चित किया जाएगौशालाओं के लिए निर्धारित चरागाह भूमि का सीमांकन एवं हस्तांतरण शीघ्र किया जाए।भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जवाबदेही तय की जाए।हमें विश्वास है कि आपकी प्रशासनिक दक्षता में गौशालाओं की स्थिति में शीघ्र सुधार होगा।
: नरसिंहपुर पुलिस ने तलाशे 22 लाख कीमत के 106 गुम मोबाईल
Thu, Aug 7, 2025
अदिति न्यूज सतीश लमानिया
नरसिंहपुर पुलिस ने तलाशे 22 लाख कीमत के 106 गुम मोबाईल
उल्लेखनीय है कि जिला अंतर्गत मोबाईल धारकों के मोबाईल गुम होने के प्राप्त आवेदनों एवं सूचनाओं पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुये साईबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की जाकर गुम मोबाईलों के तलाश एवं पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था। साईबर सेल की गठित टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से गुम मोबाईलों की पतासाजी की गई। जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 22 लाख मूल्य के 106 गुम मोबाईल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। उक्त गुम मोबाईलों को विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया है।उक्त सभी वरामद मोबाईलों को पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर एवं अति. पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के द्वारा संबंधित मोबाईल धारकों को सौंपे गये हैं। मोबाईल धारकां को उनके गुम मोबाईल वापस मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल गए एवं उनके द्वारा पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया जाकर पुलिस प्रशासन की कार्यवाही की सराहना की गई है।
साईबर अपराधों की जागरूकता हेतु आयोजित किया गया शिविर :-
पुलिस कंट्रोल रूम नरसिंहपुर साईबर फ्राड एवं अपराधों की जागरूकता के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में प्र.आरक्षक देवेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक, कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज डेहरिया, हेमंत वाडिवा, आरक्षक भूपेन्द्र कवरेती एवं नितिन कुशवाहा द्वारा आमजनों को साईबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गयी।
जनहित में अपील -
यदि किसी नागरिक का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो वह सर्वप्रथम अपनी सिम को बंद कराए एवं नजदीकी थाना स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क करे। इसके साथ ही CEIR पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कर गुम मोबाइल की ट्रैकिंग प्रक्रिया में सहयोग करे।
: नरसिंहपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता दो देशी पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस जप्त,
Wed, Aug 6, 2025
नरसिंहपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता दो देशी पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस जप्त,
गाडरवारा अदिति न्यूज सतीश लमानिया।
दिनांक 06.08.2025 को दोपहर करीबन साढ़े 3 बजे पुलिस टीम द्वारा बायपास रोड सोयाबीन प्लांट के पास गाडरवारा में संदेह के आधार पर आरोपी रवि राजपूत पिता रामशंकर राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी महुआखेड़ा, थाना साईखेड़ा, जिला नरसिंहपुर के कब्जे से एक लोडेड अवैध देशी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस जिसकी कीमती करीबन 40,000 रूपये है, समक्ष गवाहान जप्त किया गया ।इसी प्रकार एक अन्य पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.08.2025 को शाम करीबन 4 बजे आजाद ढाबा के सामने गोल्डन सिटी कॉलोनी रोड के बाजू में से संदेह के आधार पर आरोपी रोहित राजपूत पिता खुमान सिंह राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम मेहरागाँव जिला रायसेन के कब्जे से एक लोडेड देशी पिस्टल एवं 01 जिंदा बुलेट जिसकी कीमत करीबन 40,000 रूपये है,समक्ष गवाहान जप्त किया गया।पुलिस टीमों द्वारा आरोपीगण को मौके पर ही विधिवत गिरफ्तार किया जाकर उनके विरूद्ध थाना गाडरवारा में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं गिरफ्तारशुदा आरोपीगण को माननीय न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। दोनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड हैँ।
इनकी रही मुख्य एवं सराहनीय भूमिका -
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम रजक के साथ, उप निरीक्षक अर्जुन सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, संजय डोंगरे, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, बालकृष्ण रघुवंशी, सौरभ मिश्रा,प्रदीप गुप्ता, सोहेब खान, सुजीत बागरी, हरिशंकर,देवेन्द्र सोनवंशी की सराहनीय भूमिका रही ।